Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट।
नशामुक्त भविष्य के निर्माण के लिए आगे आएं युवा, जिलाधिकारी का ‘आह्वान’।
नशामुक्त भविष्य के निर्माण के लिए आगे आएं युवा, जिलाधिकारी का ‘आह्वान’।
सीएम धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में, पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
सीएम धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में, पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक।
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक।
शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी। 
शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी। 
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।
समाज कल्याण मंत्री ने आढ़त बाजार विस्थापन एंव इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यो की समीक्षा कर, एमडीडीए अधिकारियों को त्वरित गति से विकास कार्य निपटाने के दिए आदेश।  
समाज कल्याण मंत्री ने आढ़त बाजार विस्थापन एंव इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यो की समीक्षा कर, एमडीडीए अधिकारियों को त्वरित गति से विकास कार्य निपटाने के दिए आदेश।  
सीएम धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी। 

शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी। 

स्कूलों में प्रशासनिक व शैक्षणिक गतिविधियों में होगा सुधार।

देहरादून :- विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 32 प्रधानाध्यापकों को आखिरकार प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति दे दी गई है। विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। सभी पदोन्नत प्रधानाचार्यों को विभिन्न राजकीय इंटर काॅलेजों में पदोन्नति कोटे के रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती भी दे दी गई है। 

लम्बे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) के 32 प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाध्यापिकाओं को प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी पदोन्नत प्रधानाचार्यों के राजकीय बालक एवं बालिका इंटर काॅलेजों में रिक्त पदो ंके सापेक्ष तैनाती आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। सचिव विद्यालयी शिक्षा ज्योति यादव की ओर से जारी आदेश के तहत एक दर्जन पदोन्नत प्रधानाचार्यों को देहरादून जनपद के विभिन्न इण्टर काॅलेजों में तैनाती दी गई। जबकि उत्तरकाशी, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में 3-3, हरिद्वार 5, नैनीताल 4 तथा टिहरी व चमोली जनपद में 1-1 प्रधानाचार्य को तैनाती दी गई है।

शासन ने सभी पदोन्नत प्रधानाचार्यों को नवीन तैनाती स्थल पर एक पखवाड़े के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये हैं, जिसकी अनुपालन आख्या शासन को प्रेषित की जायेगी। राजकीय इण्टर काॅलेजों में स्थाई प्रधानाचार्य आने से विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। जिसका फायदा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिल सकेगा।

शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को पदोन्नत कर प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रधानाचार्यों की तैनाती से विद्यालयों के संचालन, शैक्षणिक अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। *डाॅ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top