Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट।
नशामुक्त भविष्य के निर्माण के लिए आगे आएं युवा, जिलाधिकारी का ‘आह्वान’।
नशामुक्त भविष्य के निर्माण के लिए आगे आएं युवा, जिलाधिकारी का ‘आह्वान’।
सीएम धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में, पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
सीएम धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में, पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक।
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक।
शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी। 
शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी। 
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।
समाज कल्याण मंत्री ने आढ़त बाजार विस्थापन एंव इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यो की समीक्षा कर, एमडीडीए अधिकारियों को त्वरित गति से विकास कार्य निपटाने के दिए आदेश।  
समाज कल्याण मंत्री ने आढ़त बाजार विस्थापन एंव इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यो की समीक्षा कर, एमडीडीए अधिकारियों को त्वरित गति से विकास कार्य निपटाने के दिए आदेश।  
सीएम धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 70 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

नशामुक्त भविष्य के निर्माण के लिए आगे आएं युवा, जिलाधिकारी का ‘आह्वान’।

नशामुक्त भविष्य के निर्माण के लिए आगे आएं युवा, जिलाधिकारी का ‘आह्वान’।

जिलाधिकारी ने जीवन के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सोच-समझकर निर्णय लेने के महत्व पर दिया जोर।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार ने विद्यार्थियों को एनकॉर्ड की संरचना, कार्यप्रणाली और गतिविधियों की दी जानकारी।

हजारों विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली।

देहरादून :- नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एनकॉर्ड (NCORD) के तहत ‘*आह्वान: जागरूकता, संकल्प और नशामुक्त भविष्य*’ विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उनमें व्यक्तिगत जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा नशामुक्त भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की सोच, निर्णय लेने की क्षमता और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने कहा कि तात्कालिक आनंद और दूसरों पर प्रभाव स्थापित करने की चाह में युवा कई बार नशे की ओर आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि युवा अपनी इच्छाओं और निर्णयों के प्रति सचेत रहें तथा अपने स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को प्राथमिकता दें।

जिलाधिकारी ने प्रकृति के सिद्धांत ‘survival of the fittest’ यानी योग्यतम की उत्तरजीविता का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम होना जरूरी है। उन्होंने युवाओं को सचेत जीवनशैली अपनाने, आत्मानुशासन बनाए रखने और अपनी क्षमताओं का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए सत्र को interactive बनाया। उन्होंने जीवन के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने निर्णयों और आदतों के प्रति सचेत रहना चाहिए। व्यक्ति अपने जीवन में क्या चुनता है और किन चीजों से दूर रहता है, इसका उसके भविष्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि युवावस्था में लिए गए निर्णय और अपनाई गई आदतें जीवन की दिशा तय करती हैं। इसलिए युवाओं को तात्कालिक सुख और आकर्षण के बजाय अपने स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को प्राथमिकता देते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार ने विद्यार्थियों को एनकॉर्ड (NCORD) की संरचना, कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने नशे की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया।

कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त भारत अभियान के तहत हजारों विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। ‘आह्वान’ के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूकता को व्यवहार में लाने और नशामुक्त भविष्य के निर्माण में व्यक्तिगत एवं सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top