Breaking News
लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन, मुख्यमंत्री धामी।
लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन, मुख्यमंत्री धामी।
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में विधानसभा चुनाव से पहले, सभी शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश।
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में विधानसभा चुनाव से पहले, सभी शैडो एरिया में नेटवर्क पहुंचाने के डीएम ने दिए सख्त निर्देश।
सीएम धामी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने 88 दिनों में पूरी की जांच, न्यायालय में दाखिल किया लगभग 500 पृष्ठों का आरोपपत्र, डॉ. वी. मुरुगेशन।
सीएम धामी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने 88 दिनों में पूरी की जांच, न्यायालय में दाखिल किया लगभग 500 पृष्ठों का आरोपपत्र, डॉ. वी. मुरुगेशन।
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के, 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।
मुख्यमंत्री ने बर्नीगाड़ में लगभग 217 करोड़ रुपये के, 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।
सीएम धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं, एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 130 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
सीएम धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं, एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 130 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव पारिस्थितिकी संरक्षण एवं, स्थानीय जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाकर किए जाएं तैयार, प्रमुख सचिव।
ईको-सेंसेटिव जोन के प्रस्ताव पारिस्थितिकी संरक्षण एवं, स्थानीय जनभावनाओं के बीच संतुलन बनाकर किए जाएं तैयार, प्रमुख सचिव।
डीएम डॉ अशीष चौहान के निर्देशों पर देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र, पेंशन और सहायक उपकरणों के लिए लगेंगे विशेष शिविर।
डीएम डॉ अशीष चौहान के निर्देशों पर देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र, पेंशन और सहायक उपकरणों के लिए लगेंगे विशेष शिविर।
हरिद्वार कुंभ के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से करें पूरी, सतपाल महाराज।
हरिद्वार कुंभ के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से करें पूरी, सतपाल महाराज।
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्य सचिव।
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्य सचिव।

डीएम डॉ अशीष चौहान के निर्देशों पर देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र, पेंशन और सहायक उपकरणों के लिए लगेंगे विशेष शिविर।

डीएम डॉ अशीष चौहान के निर्देशों पर देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र, पेंशन और सहायक उपकरणों के लिए लगेंगे विशेष शिविर।

देहरादून :- दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराने तथा उन्हें आवश्यक प्रमाणपत्र एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ अशीष चौहान के निर्देशों पर जनपद देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन के लिए आय प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाने तथा सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण एवं परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री दिव्याशा योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 21 अक्टूबर को विकासखंड रायपुर के गांधी शताब्दी अस्पताल, 22 अक्टूबर को विकासखंड डोईवाला के परिसर, 23 अक्टूबर को विकासखंड सहसपुर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज मेहूंवाला, शिमला बाईपास के पास तथा 26 अक्टूबर को रिंग रोड, शिमला बाईपास रोड स्थित रिस्पना रिजॉर्ट के समीप, सीमाद्वार क्षेत्र, देहरादून में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम दिव्यांगजनों की चिकित्सकीय जांच कर दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया में सहयोग करेगी। साथ ही, आधार कार्ड बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से शिविरों में आने वाले दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन, पेयजल, बैठने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

इसी प्रकार, बाल विकास विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को शिविरों की जानकारी देने और आवश्यक प्रपत्रों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की टीम आधार कार्ड के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करने तथा नवीन खाते खोलने में सहयोग करेगी। प्रधानमंत्री दिव्याशा योजना एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण, पंजीकरण तथा आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। स्वीप देहरादून की टीम दिव्यांगजनों को निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के साथ मतदान के लिए आवश्यक सुविधाओं के प्रति जागरूक करेगी।

दिव्यांगजनों को शिविरों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विकासखंडों के अधिकारियों के माध्यम से वाहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। शिविरों में आने वाले दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन, जलपान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन इसका लाभ उठा सकें। शिविरों से संबंधित व्यवस्थाओं एवं अन्य व्यय का भुगतान वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना के अंतर्गत पेंशन शिविर मद से किए जाने की व्यवस्था प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ सरल, सुलभ और सुविधाजनक तरीके से प्रदान करने के निर्देश जारी दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top