Breaking News
आगामी विधानसभा चुनाव-2027 देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आगामी विधानसभा चुनाव-2027 देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी, विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी, विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने सेलाकुई में HNB चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में, 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।
सीएम धामी ने सेलाकुई में HNB चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में, 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।
सतपाल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट। 
सतपाल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट। 
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू।
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ।
साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।
साइलेज फेडरेशन को दिया 100 करोड़ के टर्नओवर का लक्ष्य, डॉ धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में, बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में, बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास।
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी।
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण।

देहरादून :- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 04 राजपुर में विधायक निधि से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्पित योजनाओं में प्रमुख रूप से रुपये 13.23 लाख की लागत से राजपुर के काठबंगला भाग-2 में निर्मित सामुदायिक भवन तथा लगभग रुपये 13 लाख की लागत से वार्ड संख्या 04, राजपुर के ढाकपट्टी में निर्मित सड़क शामिल हैं। इन दोनों विकास कार्यों पर कुल रुपये 26.23 लाख की धनराशि व्यय की गई है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने और आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इन विकास योजनाओं के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सामुदायिक भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा मिलेगी, वहीं सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। कैबिनेट मंत्री ने सभी क्षेत्रवासियों को दुर्गा अष्टमी की बधाई और शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर पार्षद महिमा पुण्डीर, बीजेपी प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पूर्व प्रधान समीर पुण्डीर, मण्डल महामंत्री अल्का कुल्हान, मोहित अग्रवाल, सुधीर पुण्डीर, रामसेवक यादव, भरत सिंह नेगी, भानु प्रकाश, अजीत सिंह, अंकुल, अजय राणा, योगेश योगी, मनोज उनियाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top