Breaking News
विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में, युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका, मंत्री गणेश जोशी।
विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में, युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका, मंत्री गणेश जोशी।
विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए, विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर, सचिव लोनिवि।
विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए, विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर, सचिव लोनिवि।
सीएम धामी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर। 
सीएम धामी कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर। 
भाजपा प्रदेशभर में चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान, सीएम धामी।
भाजपा प्रदेशभर में चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान, सीएम धामी।
विश्व ट्रॉमा दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, विशेषज्ञों ने साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां।
विश्व ट्रॉमा दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, विशेषज्ञों ने साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां।
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु, 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर, सतपाल महाराज का जताया आभार।
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु, 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर, सतपाल महाराज का जताया आभार।
मुख्य सचिव ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक, पुरानी व बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को, तत्काल बदलने के दिए निर्देश। 
मुख्य सचिव ने ली व्यय वित्त समिति की बैठक, पुरानी व बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को, तत्काल बदलने के दिए निर्देश। 
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ।

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में, युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका, मंत्री गणेश जोशी।

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में, युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका, मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मेधावी छात्र-छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से किया सम्मानित।

सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशन, गणेश जोशी।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद देहरादून के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजकीय इंटर कॉलेज सहित विभिन्न राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के विद्यार्थियों का हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को खेल सामग्री भी प्रदान की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार योजना अंत्योदय की भावना का जीवंत प्रतीक है। यह योजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने विद्यालय में विधायक निधि मत से बच्चों के खेलकूद के लिए हॉकी कीट सहित अन्य खेल सामग्री प्रदान की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार केवल एक पदक या प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का सम्मान है। उन्होंने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के विद्यार्थियों की उपलब्धियां और हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर उनका चयन विद्यालय की शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी विद्यालय इस प्रकार की उपलब्धियां हासिल करते हैं, तो शिक्षकों के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विश्वास और मजबूत होता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड को शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल साक्षरता बढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना भी है। आज सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी शिक्षा, खेल, विज्ञान, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित न हो। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प के बल पर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण तथा अग्रणी उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी उपलब्धियों को अंतिम पड़ाव न मानें, बल्कि इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा बनाएं और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विनय गोयल, जिला सहकारी बैंक देहरादून अध्यक्ष मंजीत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, विद्यालय के प्रधानाचार्य टी.एस.नेगी, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, समीर डोभाल सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top