Breaking News
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल।
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल।
सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी, गणेश जोशी।
सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी, गणेश जोशी।
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित, मुख्य सचिव।
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित, मुख्य सचिव।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
जनसुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन। 
जनसुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, पल्टन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, अतिक्रमण पर एक्शन। 
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में, बेसिक लाइफ सपोर्ट पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित।
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में, बेसिक लाइफ सपोर्ट पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित।
अस्पतालों के लिए दक्ष और विशेषज्ञ मेडिकल मानव संसाधन की उपलब्धता पर जोर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।
अस्पतालों के लिए दक्ष और विशेषज्ञ मेडिकल मानव संसाधन की उपलब्धता पर जोर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी।
विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में, युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका, मंत्री गणेश जोशी।
विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में, युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका, मंत्री गणेश जोशी।

सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी, गणेश जोशी।

सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना जरूरी, गणेश जोशी।

अल्ट्रा आईकॉन 2026 में देशभर के नेत्र विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों और उन्नत सर्जरी पद्धतियों पर किया मंथन।

देहरादून/मसूरी :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में हिमालयन नेत्र विज्ञान सोसायटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय अल्ट्रा आईकॉन 2026 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञानवर्धक संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अल्ट्रा आईकॉन 2026 पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन किया। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आंखों के बिना जीवन का सारा सौंदर्य और प्रगति अधूरी है। समाज को दृष्टि प्रदान करने और लोगों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य करने वाले डॉक्टरों एवं विजन एक्सपर्ट्स की सेवा किसी पुनीत कार्य से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीक और नवाचार तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में अल्ट्रा आईकॉन 2026 जैसे सम्मेलन नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, उन्नत सर्जरी पद्धतियों और नवीनतम शोध पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं।

मंत्री जोशी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा सर्जनों और चिकित्सकों को वैश्विक स्तर की चिकित्सा पद्धतियों को सीखने, अपने अनुभव साझा करने और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के विजन और स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां मैदानी राज्यों से अलग हैं। प्रदेश के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना आज भी एक बड़ी चुनौती है।

कैबिनेट मंत्री ने हिमालयन ऑप्थैल्मोलॉजी सोसायटी और देशभर से आए नेत्र विशेषज्ञों से आग्रह किया कि वे उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में समय-समय पर निःशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और शोध का वास्तविक लाभ तभी है, जब उसका फायदा समाज के अंतिम छोर पर खड़े गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। निःशुल्क नेत्र शिविरों के माध्यम से मोतियाबिंद और दृष्टि दोष जैसी समस्याओं से पीड़ित ग्रामीणों को देवभूमि में ही बेहतर एवं आधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे सभी जनकल्याणकारी प्रयासों में चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अल्ट्रा आईकॉन 2026 में होने वाला शोध, विचार-विमर्श और अनुभवों का आदान-प्रदान नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगा तथा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने में सहायक बनेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, डॉ. बी.के.ओली सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top