Breaking News
पूरे क्षेत्र की तस्वीर तकदीर बदललेगी सतपुली झील, महाराज।
पूरे क्षेत्र की तस्वीर तकदीर बदललेगी सतपुली झील, महाराज।
संघर्ष और समर्पण के सीख देता है खेल, रेखा आर्या।
संघर्ष और समर्पण के सीख देता है खेल, रेखा आर्या।
टपकेश्वर महादेव मंदिर में, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ की पूजा अर्चना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
टपकेश्वर महादेव मंदिर में, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ की पूजा अर्चना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणाम, डीएम।
गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणाम, डीएम।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।

सिंकदराबाद से भाजपा प्रत्याशी जी. किशन रेड्डी, के पक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

सिंकदराबाद से भाजपा प्रत्याशी जी. किशन रेड्डी, के पक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कशिश फंक्शन हॉल मुशीराबाद हैदराबाद में सिंकदराबाद से भाजपा प्रत्याशी जी. किशन रेड्डी के पक्ष में आयोजित युवा सम्मेलन एवं जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड , बद्री विशाल , बाबा केदार, आदि कैलाश और गंगा यमुना की धरती है। उन्होंने कहा लोकतंत्र के महायज्ञ में सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लेना है। इस लोकतंत्र के त्यौहार में हम सभी ने मिलकर जी. किशन रेड्डी को जीताकर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी. किशन रेड्डी बहुत संघर्षील और मेहनती नेता हैं। इन्होंने हमेशा जनसेवा देशसेवा के माध्यम से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा पूरे देश में मोदी की सरकार बनने की चर्चा है। अब चर्चा 400 से पार पर हो रही है। उन्होंने कहा आगामी 13 मई को ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक करना है। मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है। उन्होंने कहा हम सबने कमल के फूल को वोट डालना है और डलवाना भी है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किशन रेड्डी निश्चित ही आपके एक वोट के बदले विकास की बौछार करेंगे। देवभूमि उत्तराखंड में पूरी दुनियां से लोग देव दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य सरकार ने लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में सबके लिए एक समान कानून है। राज्य ने समान नागरिक संहिता का विधेयक लागू कर दिया है। हमारी पार्टी भी पूरे देश में यूसीसी लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करने की बात करते हैं। कांग्रेस ने ओबीसी का आरक्षण काटकर धर्म विशेष के लोगों को दे दिया है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे – देश के संसाधन में पहला हक एक वर्ग विशेष का है। मुख्यमंत्री ने कहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश के अंदर सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को आगे लाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। लेकिन कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण के चलते आज धर्म के आधार पर आरक्षण की बात करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘उनके रहते हुए आरक्षण को किसी भी कीमत में समाप्त नहीं होने दिया जाएगा’। उन्होंने कहा देश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा तेलंगाना में भी कांग्रेस और बीआरएस पार्टी एक दूसरे में भ्रष्टाचार में पार्टनर हैं। बीआरएस और कांग्रेस ने हमेशा देश के साथ तेलंगाना को ठगने का काम किया है। यहां की जनता के साथ धोखा किया है। प्रधानमंत्री ने देश में भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने का काम किया है। बीआरएस की राजकुमारी जेल में बंद हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी बेल पर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’। उन्होंने कहा निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से 4 जून को प्रधानमंत्री ऐतिहासिक जीत के साथ पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जी. किशन रेड्डी, राज्यसभा सांसद के.लक्ष्मण, विनय रोहेला, संदीप यादव, गौतम राऊ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top