Breaking News
रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी।

अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं, डॉ धन सिंह रावत।

प्रदेश के 12 असंचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आगामी शैक्षिक सत्र से होंगे संचालित।

सीएम धामी के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय।

जेनी प्रकरण में उठे गंभीर सवालों पर, कांग्रेस क्यों चुप्पी साधे हुई है, रुचि भट्ट।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखण्डियों से अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने का किया आह्वान।

आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, 38 करोड़ रुपये का मेगा प्लान जिला प्रशासन ने किया तैयार। 

स्वच्छ सर्वेक्षण: काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी।

रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) में पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/नई दिल्ली :- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) के सौंदर्यीकरण एवं इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन हब के रूप में विकसित करने संबंधी प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रॉबर्स केव (गुच्चुपानी) अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विशिष्ट भौगोलिक संरचना के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिक पर्यटक सुविधाओं के विकास से जहां पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन राज्य की आर्थिकी का एक महत्वपूर्ण आधार है। प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन स्थलों के उन्नयन तथा नए पर्यटन गंतव्यों को विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पर्यटन विकास के संबंध में केंद्र सरकार को भेजे गए विभिन्न प्रस्तावों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए संबंधित प्रस्तावों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top