Breaking News
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के, प्रमुख मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में किया प्रतिभाग।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के, प्रमुख मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में किया प्रतिभाग।
बालिका वर्ग बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ बना चैंपियन, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन।
बालिका वर्ग बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ बना चैंपियन, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज। 
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत।
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत।
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम सविन बंसल ने किया स्थलीय निरीक्षण।
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम सविन बंसल ने किया स्थलीय निरीक्षण।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर, राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर, राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा।
पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता की पहल, 15 जून तक होगा लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन।
पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता की पहल, 15 जून तक होगा लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन।
असम चुनाव में भाजपा एक नया रिकॉर्ड करेगी कायम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
असम चुनाव में भाजपा एक नया रिकॉर्ड करेगी कायम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पुलिस लाइन में, प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पुलिस लाइन में, प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कांस्टेबलों को किया संबोधित।

अयोध्या में उत्तराखण्ड भवन के निर्माण का रास्ता साफ, धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई।

अयोध्या में उत्तराखण्ड भवन के निर्माण का रास्ता साफ, धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई।

देहरादून:-  राम जन्मभूमि अयोध्या में उत्तराखण्ड भवन (राज्य अतिथि गृह) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूखण्ड के आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने अयोध्या में आवंटित भूखण्ड की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है। उत्तराखण्ड पहला राज्य है जिसने अयोध्या में राज्य अतिथिगृह के निर्माण के लिए भूखण्ड की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार अपने वायदे के अनुरूप जल्दी से जल्दी रामनगरी अयोध्या में अतिथि गृह का निर्माण करेगी ताकि रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले उत्तराखण्ड के श्रद्धालुओं को ठहरने के उचित सुविधा मिल सके। यह भूखण्ड राममंदिर से महज 7 किलोमीटर (हवाई दूरी 3 किमी) की दूरी पर स्थित है।

अयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर के निर्माण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी कि उत्तराखंड   सरकार अयोध्या में राज्य अतिथि  गृह का निर्माण करेगी। इस घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने भूमि खरीद के लिए फौरीतौर पर 32 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड सरकार का आग्रह स्वीकार कर भूखण्ड आवंटन की स्वीकृति प्रदान की थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अयोध्या में उत्तराखण्ड भवन के निर्माण के लिए 5253.30 वर्ग मीटर भूखंड आवंटित किया था। अब धामी सरकार ने सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आवंटित भूखण्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। मंगलवार को ही भूखण्ड की रजिस्ट्री उत्तराखण्ड सरकार के नाम हुई है। भूखण्ड की रजिस्ट्री होने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड भवन की डीपीआर बनाने का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top