Breaking News
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

एसजीआरआरयू की एग्रीक्लचर साइंसेज़ फैकल्टी की असिस्टेंट प्रोफेसर, शालिनी शर्मा को बीएचयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान।

एसजीआरआरयू की एग्रीक्लचर साइंसेज़ फैकल्टी की असिस्टेंट प्रोफेसर, शालिनी शर्मा को बीएचयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान।

देहरादून:- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्कूल ऑफ  एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी शर्मा ने बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय (बीएचयू) की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शालिनी जीव विज्ञान के अन्तर्गत कीट विज्ञान विषय में पीएचडी करेगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने शालिनी शर्मा को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीें। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान व स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की डीन डाॅ प्रियंका बनकोटी ने बधाई प्रेषित की।

हाल ही में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर.) की मान्यता मिली है। एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ को उत्तराखण्ड में पहला आई.सी.ए.आर. मान्यता प्राप्त काॅलेज बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। आई.सी.ए.आर. की मान्यता मिलने पर अब एसजीआरआरयू के विद्यार्थी देश विदेश के नामचीन संस्थानों में शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

गौरतलब  है कि वर्ष 2022-23 में सीएसआईआर नेट लाइफ सांइसेज़ की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित हुई थी। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। शालिनी शर्मा ने सीएसआईआर नेट लाइफ साइंसेज़ एवम् साक्षात्कार परीक्षा उत्तीर्ण कर बीएचयू की पीएचडी मैरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शालिनी शर्मा ने वर्ष 2021 में गेट लाइफ साइंस एवम् आईसीएआर नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।

इस अवसर पर शालिनी शर्मा ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें हमेशा ही हर सम्भव सहयोग मिला है। उन्होंने अपने माता पिता गुरूजनों एवम् साथी सहयोगियों का विशेष आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top