Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ने बुराड़ी में भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी, के समर्थन में जनसभा को किया सम्बोधित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ने बुराड़ी में भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी, के समर्थन में जनसभा को किया सम्बोधित।

देहरादून/नई दिल्ली:- काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार शाम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में आयोजित जनसभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ जनसभा को सम्बोधित किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी संख्या में आई जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कैबिनेट मंत्री जोशी ने अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनाने के लिए आगामी 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की लोगों से अपील भी की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा दिल्ली की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से स्पष्ट है कि इस चुनाव में आम जनमानस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा मोदी जो कहते हैं वह करते हैं और यही कारण है कि देश की जनता अबकी बार 400 पार के संकल्प को सिद्ध करने जा रही है। साथी ही दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों में भाजपा एक नया इतिहास बनाने जा रही है। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष पूनम चौहान जिला अध्यक्ष नवीन त्यागी, कार्यालय प्रभारी विष्णु मित्तल, विधायक अजय महावर, राजा इकबाल, सहसंयोजक सतवीर, राजेश शुक्ला, मोहन गोयल, मनोज गर्ग, ओम प्रकाश, जिला महामंत्री गुलाब सिंह राठौर, राजकुमार, राहुल गौड़, महक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top