Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

मलिन बस्ती के लोगो को अनावश्यक परेशान नहीं करने देगी काँग्रेस, नवीन जोशी।

मलिन बस्ती के लोगो को अनावश्यक परेशान नहीं करने देगी काँग्रेस, नवीन जोशी।

देहरादून:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वाॅर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा शासन काल में मलिन बस्तियों के लोगो को अनावश्यक रूप से अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जा रहा है, जिसके कारण वहां की गरीब जनता बेघर हो रही है।

जोशी आज जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत धर्मपुर विधानसभा के अन्तर्गत देहराखास टी0एच0डी0सी0 काॅलोनी में जनसंवाद के तहत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे, उन्होनें वहाॅ के स्थानीय लोगों से जनसम्पर्क कर कॉंग्रेस के लिए समर्थन मांगा, और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि जब जब भाजपा की सरकारे राज्य में रही तब तब विकास कार्य बाधित होते रहे हैं, आज देहरादून शहर का बुरा हाल है, स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में मात्र खाना पूर्ति की गयी हैं, भाजपा शासनकाल में मलिन बस्तियों को उजाडनें का काम किया जा रहा है। जिससे गरीब तबका डरा हुआ है, तथा अपने सिर के उपर छत के लिए दर बदर भटकने को मजबूर हैं। जोशी ने कहा कि अगर देहरादून नगर निगम में कॉंग्रेस का मेयर बनता है तो बस्तियों को मालिकाना हक देने के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्परत हैं। इस दौरान जोशी को क्षेत्र की जनता ने वहां की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निराकरण करने की मांग की। जोशी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह उनकी समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाएंगे और उसका समाधान करने के लिए संकल्परत हैं।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गडिया, ट्विंकल अरोड़ा, कैलाश ठाकुर, अर्जुन कपूर, नवीन सलूजा, प्रिया सलूजा, सोनू सिंह, कल्पना शर्मा, आदि ने भी अपने विचार रखे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top