Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गदरपुर में, ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का किया  लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गदरपुर में, ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का किया  लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने NDRF बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री धामी ने NDRF बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश।
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ने दिल्ली में दिखाया दम, सुबह किया जनसंपर्क और शाम की ताबड़तोड़ जनसभाएं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, ने दिल्ली में दिखाया दम, सुबह किया जनसंपर्क और शाम की ताबड़तोड़ जनसभाएं।

देहरादून/नई दिल्ली:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार, सैनिक इनक्लेव, अजीत बिहार दिल्ली में जनसंपर्क किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गोकुलपुरी विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मंडोली सबोली खेड़ा मंदिर में अनुसूचित समाज के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित किया। मंत्री जोशी द्वारा घर-घर संपर्क के बाद ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित किया। घर-घर पर्ची वितरण के साथ-साथ शक्ति एनक्लेव कमालपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के स्टीकर भी लगाए और पत्रक भेंट कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। मंत्री गणेश जोशी ने कमल विहार स्थित बद्री केदार मंदिर में भी दर्शन किए।

रोहतास नगर विधानसभा के मानसरोवर पार्क और पीपल चौक रामनगर में देर सांय जनसभाओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने आगामी 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर रोहतास नगर विधायक जितेन्द्र महाजन, विधानसभा प्रभारी अनुराग चंदेल, धरमवीर नागर, मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मण्डल महामंत्री चौधरी रीता सिंह, हितेश सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक गिरीश बलूनी, रेखा रावत, राजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री विजय प्रताप राठौर, नवीन सिंह, जगमोहन बिष्ट, प्रताप सिंह रावत, सुंदर सिंह रावत, अनंत गोपाल बिट्टू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top