Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

भाजपा के पक्ष में मतदान का किया अनुरोध, दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

भाजपा के पक्ष में मतदान का किया अनुरोध, दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/नई दिल्ली मंगलवार को उत्तराखण्ड के कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत दिल्ली तिमारपुर विधानसभा के मुरलीवाला कुआ सब्जी बाजार घंटाघर में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए भ्रष्टाचार पर प्रहार का है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। निश्चित तौर पर दिल्ली की जनता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाते हुए भाजपा को बड़े अंतर से विजय करने जा रही है।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रोहतास नगर विधानसभा के अशोक नगर मंडल के पहाड़ी मंदिर के डी ब्लॉक में और रामनगर मंडल के दीवान नर्सिंग होम में आयोजित सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा जनता से मिल रहा अपार समर्थन इस बात का प्रमाण है कि दिल्लीवासी झूठ, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार पर आधारिक सरकार के विरुद्ध दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने जा रही है। उत्तराखंड में भी पांचों लोकसभा सीटें प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भी भाजपा बड़े अंतर से विजय होने जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद श्याम लाल, कार्यक्रम संयोजक मनोज, मुकेश वर्मा, गिरीश बलूनी, अनुराज चंदेल, ओम प्रकाश, दीपक ठाकुर, राजू बंसल,भगवान दास, मनीष, सुरेद्र शर्मा, पंकज, अभिषेक जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top