Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी, के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी, के पक्ष में जनसभा को किया संबोधित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/नई दिल्ली:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुराड़ी विधानसभा के अमृत विहार नथुवाला और कमल विहार वेस्ट में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में उपस्थित जनता से मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 10 वर्षो के कार्यकाल में देश में अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। एक-एक कर देश के सभी मुद्दे हल हो गए। कश्मीर से 370 हट गई, तीन तलाक जैसा काला कानून खत्म हुआ। आयोध्या में रामलला विराजमान हो गए। कैबिनेट मंत्री जोशी ने अपने संबोधन में कहा एक ही उदाहरण देखिए कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा था। हमारे बच्चे भी वहां फंसे हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को किया और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपति को कर कहा कि जब भारत के बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकलें तो युद्ध थम जाए और भारत के बच्चे सुरक्षित निकल आएं।

मंत्री गणेश जोशी ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। ईमानदारी की सौगंध खाने वाला सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला। उन्होंने कहा दिल्लीवासियों के उत्साह तथा विश्वास से साफ है कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानसेवक चुनकर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने का मन बना लिया है।

इस अवसर पर महामंत्री भाजपा रामपुकार, संजीव चोरसिया, समाज सेवी आरसी बंसल, गुलाब सिंह राठौड़, राजीव गुप्ता, रतन जयसवाल, रेखा, अशोक गुप्ता, देवेंद्र, राकेश बंसल, मंडल अध्यक्ष किशनपाल, महामंत्री रामकुमार ठाकुर, रेखा रावत, जगमोहन बिष्ट, बबलू झा, राकेश शर्मा, हरीश शर्मा, उमेश गुप्ता, दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top