Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

भाजपा की सरकार अपनी हार को देखते हुए, निकाय चुनावों को टाल रही है, नवीन जोशी।

भाजपा की सरकार अपनी हार को देखते हुए, निकाय चुनावों को टाल रही है, नवीन जोशी।

देहरादूनः-उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन  जोशीे ने निकाय चुनाव को मद्देनजर आज रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सहस्त्रधारा में स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार अपनी हार को देखते हुए निकाय चुनावों को टाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा निकायों में प्रशासकों को बैठाकर अपना कब्जा करना चाहती है। जिसका कांग्रेस पार्टी जबरदस्त विरोध करेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों को छुपाने के लिए इस तरह के हथकण्डे अपना कर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश  कर रही है। जिसका कड़ा विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा भाजपा देश के ’’सर्वधर्म सम्भाव’’ को समाप्त कर देश का माहौल खराब कर रही है, जो स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छ संकेत नही है।

जोशी ने कहा कि मोदी सरकार के 10 वर्षो के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेण्डर तथा खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के अलावा कोई उपलब्धि हांसिल नहीं की। उन्होंने कहा कि आज मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों (डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस) के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जरूरत की चीजों के दामों में कई-कई गुना वृद्धि से देश की जनता पीड़ित हो चुकी है। उन्होेंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण खाद्य पदार्थों के दामों में काफी वृद्धि हुई है। जिससे आम जनता का भाजपा से मोह भंग हो रहा है।

इस अवसर प्रदेश प्रवक्ता आषीश नौटियाल, साविती थापा, मनमोहन शर्मा , राजीव शाह, आयुश बिष्ट, रवि तनेजा, मिनाक्षी थापा, रीता देवी, अंजलि माही, इन्दिरा कला, पुष्पा, लीला, खेमो देवी, छेदी लाल, राहुल चौहान, रोहित चौहान, भगत सिंह, राजेष कुमार, हितेन्द्र सिंह नेगी, निखिल राजपूत, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top