Breaking News
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी, विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी, विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए दिशा निर्देश।
पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए दिशा निर्देश।

मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका, सोनीपत की चुनावी रैली में गरजे, सतपाल महाराज।

मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका, सोनीपत की चुनावी रैली में गरजे, सतपाल महाराज।

देहरादून/सोनीपत हरियाणा:- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने सोमवार को लक्ष्मी पैलेस, सफीदो, जींद जिला, हरियाणा में सोनीपत से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मोहन लाल बडोली के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक 04 करोड़ पक्के घरों का निर्माण किया है और अब हमने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से 03 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लिया है। मोदी सरकार ने जन धन योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, हर घर जल योजना, स्मार्ट सिटी नमामि गंगे योजना के अलावा वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट, संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण और नए संसद भवन की सौगात भी देश के लोगों को दी है।

मंत्री महाराज ने कहा कि आर्थिक समृद्धि के मामले में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को हटाने और तीन तलाक को खत्म करने जैसे सभी वादे पूरे किए हैं। पीएम मोदी की उज्ज्वला योजना से देश की 10 करोड़ 35 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। हमने सस्ता गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचाया है और अब सस्ती रसोई गैस पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचाने का संकल्प लिया है। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब तक मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में हम भारत को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर ले आये हैं। भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के संकल्प के साथ-साथ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की भी गारंटी दी है।

महाराज ने कहा कि आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शक्तिशाली नेतृत्व के कारण विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

इस अवसर पर राजू मोर, कर्मवीर सैनी, विजयपाल, सुरेश कौशिक, श्रवण गर्ग, बच्चन सिंह आर्य, ललित मित्तल, राजबीर, जयकिशन सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top