Breaking News
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 

एक ओर कौरव रूपी इंडी गठबंधन की पार्टियां, तो दूसरी ओर धर्मध्वज लिए प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

एक ओर कौरव रूपी इंडी गठबंधन की पार्टियां, तो दूसरी ओर धर्मध्वज लिए प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून/हरियाणा कैथल:- मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने कैथल, हरियाणा में लोकसभा कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में  प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रबुद्ध नागरिको का स्वागत करते हुए कहा कि वो कुरूक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में समर्थन मांगने आए हैं। उन्होंने कहा नवीन जिन्दल कर्मठ नेता हैं, उन्होंने पूर्व में कई कार्यों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कुरूक्षेत्र में डबल इंजन की सरकार और तेजी से काम करे, इसके लिए भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करना है, एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना अहम योगदान देना है। कुरूक्षेत्र की भूमि महाभारत के युद्ध की भूमि रही है। उस समय पांडवों और कौरवों के बीच में युद्ध हुआ था। उन्होंने कहा वर्तमान समय में भी भारत में धर्म युद्ध चल रहा है एक ओर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी एवं अन्य विपक्षी पार्टी कौरव रूपी पार्टियां हैं तो दूसरी ओर अकेले धर्म ध्वजा लिए हुए प्रधानमंत्री चल रहे हैं। उन्होंने कहा यह चुनाव विकासवाद, राष्ट्रवाद बनाम परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के बीच का है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर विकसित भारत के संकल्प हेतु दिन-रात काम कर रहे हैं। 2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व में हर सेक्टर में विशेष कार्य योजना बनाकर काम किया है। आज हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कोई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मोदी जी ने विकासित भारत बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर भारत बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जी20 के सम्मलेन से विश्व ने भारत के सामर्थ को देखा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने कहा आज देश की सेना पहले से अधिक सशक्त हुई है। आज सैनिकों को अच्छे शस्त्र और अच्छे वस्त्र मिल रहे हैं। आज सेना गोली का जवाब गोलों से दे रही है। उन्होंने कहा देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पहले ही समान नागरिक सहित लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पुरे देश में जायेगी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ही राष्ट्रीय हित में कड़े फैसले ले सकती है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उनकी गैंग व्यक्तिगत हितों के लिए देशहितो को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने कहा भाजपा विकास और संतुष्टीकरण के मॉडल को अपनाती है। इंडी गठबंधन देश में झूठ फैलाकर सत्ता में आकर फिर से भ्रष्टाचार को बढ़ाना चाहते हैं। विपक्षी का गठबंधन जनता को भ्रम में डालने का ठगबंधन है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं। विपक्ष के लोग भगवान श्री राम को काल्पनिक बताते हैं। सत्ता हासिल करने के लिए इंडी गठबंधन नहीं ठगबंधन है।

इस अवसर पर अशोक गुज्जर, विधायक लीलाराम, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top