Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।

राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन।

राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी की  प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन।

देहरादून:- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 33वीं पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राजधानी देहरादून स्थित राजीव भवन में पार्टी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता के राष्ट्र के विकास में दिए अतुलनीय योगदान और उन्नति के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

राजीव महर्षि ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी वास्तविक अर्थों में 21वीं सदी के भारत के स्वप्नद्रष्टा थे। उनके दिखाए मार्ग पर चल कर ही नए भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजीव जी ने कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज की परिकल्पना को साकार किया, वह देश के लिए मील का पत्थर है। भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में उन्होंने जो योगदान दिया, उसके लिए देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा ने कांग्रेसजनों के नाम अपने संदेश में कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता और 21 वीं सदी की वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप देश को उसके अनुरूप ढालने वाले पहले नेता थे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संदेश में कहा कि पार्टीजन उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि देश में आज जो सूचना क्रांति नजर आ रही है, उसका बीजारोपण स्व. राजीव जी ने ही किया था। पंचायती राज की उनकी अवधारणा ने देश को नई दिशा दिखाई। सचमुच 21वीं सदी के भारत की नींव राजीव जी ने ही रखी थी, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनिल शिंगारी,प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विकास नेगी,जाहिद खान,नरेश कुमार,नदीम अख़्तर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top