Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- ‘हिमाचल में सरकार गिराने के लिए किया था धन-बल का इस्तेमाल’

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- ‘हिमाचल में सरकार गिराने के लिए किया था धन-बल का इस्तेमाल’

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने  हिमाचल प्रदेश का दौरा किया और चंबा में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए. प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए धन-बल का इस्तेमाल कर हरसंभव प्रयास किए. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं का एकमात्र मकसद किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना है. प्रियंका गांधी ने ये आरोप कांगड़ा लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार आनंद शर्मा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लगाया. उन्होंने कहा, ‘मोदी ने राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट आचरण के जरिए और धन बल का इस्तेमाल कर गिराने का हरसंभव प्रयास किया।’

बागी विधायक को दिए 100 करोड़ रुपये
कांग्रेस महासचिव ने रैली में मौजूद लोगों की भीड़ से सवाल किया कि क्या वे ऐसे नेता को पसंद करेंगे? कांगड़ा जिले में एक और रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने हिमाचल में फरवरी-मार्च में हुए राजनीतिक उथल-पुथल का जिक्र किया और आरोप लगाया कि भाजपा ने (कांग्रेस के) प्रत्येक (बागी) विधायक को 100 करोड़ रुपये दिये थे. प्रियंका ने कहा कि पिछले दो साल में, हिमाचल में दो बड़ी घटनाएं हुईं जिसने कांग्रेस और भाजपा का असली चेहरा प्रदर्शित किया है. उन्होंने कहा, ‘पिछले साल मानसून की सबसे भयावह आपदा आई थी, जब कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता जमीन पर था, जबकि भाजपा कहीं नजर नहीं आ रही थी. दूसरी घटना, भाजपा द्वारा पैदा की गई राजनीतिक उथल-पुथल थी, जिसने चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की…विधायकों को 100-100 करोड़ रुपये दिए गए, रात में चोरों की तरह छिपकर चंडीगढ़ के एक होटल में ले जाया गया।’’

हिमाचल के प्रति उदासीन है भाजपा सरकार
कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल के प्रति उदासीन है और उसने आपदा के दौरान राहत कार्यों के लिए एक पैसा भी नहीं दिया और जो धनराशि मिलनी चाहिए थी उसे भी रोक दिया क्योंकि लोगों ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट दिया था. प्रियंका ने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दावा करते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है, लेकिन उन्होंने आपदा के दौरान एक बार भी राज्य का दौरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद सबसे अमीर पार्टी नहीं बन सकी, वहीं दूसरी ओर, भाजपा मात्र 10 साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई।

प्रियंका ने कहा कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा ने पिछले एक या दो साल में 60,000 करोड़ रुपये खर्च किए. उन्होंने राज्य के साथ अपने लगाव पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘मेरा दिल हिमाचल प्रदेश में है. यह एक खूबसूरत राज्य है जो अपनी संस्कृति और ईमानदारी के लिए जाना जाता है. देश को हिमाचल प्रदेश से सीखना चाहिए.’ प्रधानमंत्री मोदी पर अपने करोड़पति दोस्तों को कोयला खदान, बंदरगाह और हवाई अड्डे जैसी राष्ट्रीय संपत्तियां बांटने का आरोप लगाते हुए प्रियंका ने कहा कि यह पैसा जुटाने के लिए किया जा रहा है, जिसकी जरूरत भाजपा को विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकारें गिराने और टेलीविजन चैनल चलाने के लिए पड़ती है. यह दावा करते हुए कि केंद्र की सभी नीतियों और योजनाओं का उद्देश्य अमीरों को लाभ पहुंचाना है, उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना रक्षा क्षेत्र में करोड़पतियों के हस्तक्षेप का मार्ग प्रशस्त करने के लिए लाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top