Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने, पेयजल किल्लत दूर करने को लेकर, मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात की।

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने, पेयजल किल्लत दूर करने को लेकर, मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात की।

देहरादून:- राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में हो री पेयजल की किल्लत को दूर किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जल भवन नेहरू कालानी स्थित मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और शीघ्र ही कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्य महाप्रबंधक को बताया कि राजधानी व आसपास के कई क्षेत्रों में दस से पन्द्रह दिनों से पानी नहीं आ रहा है और जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और कई जगह सीवर पाईप टूटा होने के कारण सीवर व पानी की लाईन आपस में मिल गई है जिससे क्षेत्रों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही हे जिससे लोग बीमार हो रहे है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि छबील बाग, कांवली रोड, ओंमकार रोड, चुक्खूवाला, खुडबुडा मौहल्ला, एमडीडीए कालोनी मोहनी रोड, प्रीतम रोड, चन्दर नगर, इन्दर रोड, नेमी रोड, बलबीर रोड़, तेगबाहदुर क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है और सभी टयूबवैलों पर जनरेटर लगवाये जाये और जिससे बिजली जाने पर पानी की सप्लाई में कोई असर न पडे और जिन क्षेत्रों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है उन क्षेत्रों में पानी की पाईप लाईनें बदली जाये।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कैलाशपुरी, आनंद विहार, नेशविला रोड, राजपुर रोड सहित अन्य क्षेत्रों लो प्रेशर चल रहा है और उसे भी शीघ्र ठीक किया जाये अन्यथा हमें आंदोलन करने के लिए विवश होना पडेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्द ही आंदोलन करने के लिए रणनीति बनाई जायेगी। मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने शीघ्र ही उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, निवर्तमान पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, दीप वोहरा, आशू रतूडी, जहांगीर खान, गुलशन, मोनू, विशाल, गुलशन, जगवीर सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top