Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।

एक बार फिर LPG उपभोक्ताओं को मिला तोहफा, कमर्शियल सिलेंडर के रेट में हुई कटौती 

एक बार फिर LPG उपभोक्ताओं को मिला तोहफा, कमर्शियल सिलेंडर के रेट में हुई कटौती 

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। जून के महीने की शुरुआत होते ही लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को एक बार फिर घटाया है. ये लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट घटाया गया है। लेकिन कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं किया है। सातवें चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले ही सुबह छह बजे कंपनियों ने कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को तोहफा दे दिया है। अगर कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 69.50 रुपये तक कम हो जाएगा, कोलकाता की बात करें तो यहां सिलेंडर के दाम 72 रुपये कम हो जाएंगे, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये दाम सस्ते हो जाएंगे।

आपको बता दें ये घटौती केवल कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं के लिए है फिल्हाल घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं लाए गए हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग होटल और रेस्तरां में किया जाता है. ऐसे में होटल और रेस्तरां में खाने-पीने की कीमतों में बदलाव आ सकता है। देश के कई राज्यों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार तीसरे महीने घटे हैं. पिछले महीने अप्रैल में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 30 रुपये तक की कटौती हुई थी. इसके बाद मई महाने की शुरुआत में इन कीमतों को 19 रुपए तक कम किया गया था. मई में कीमत में घटौती के बाद सिलेंडर के दाम नई दिल्‍ली में 1745.50 रुपए, कोलकाता में 1859 रुपए, मुंबई में सिलेंडर का दाम 1698.50 रुपये, चेन्नई में सिलेंडर 1911 रुपए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top