Breaking News
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।

समर्थ पोर्टल पर 14 जून तक बढ़ी ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि, उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश।

समर्थ पोर्टल पर 14 जून तक बढ़ी ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि,  उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश।

देहरादून:- उच्च शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी महाविद्यालयों एवं राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। अब नव प्रवेशित छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर आगामी 14 जून तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये हैं। डा. रावत ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये समर्थ पोर्टल को एक बार पुनः खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से किसी भी युवा को वंचित नहीं रखा जायेगा।

सूबे के राज्य विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये स्नातक प्रथम सेमेस्टर हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को 14 जून तक बढ़ा दिया गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन पंजीकरण नहीं किया था, उनके पास ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका है। राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आगामी 15 जून से मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जायेगी, जबकि 13 जुलाई से शैक्षिक सत्र का विधिवत शुभारम्भ किया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने विभिन्न कारणों से पंजीकरण से वंचित रहे गये छात्र-छात्राओं के लिये दोबारा समर्थ पोर्टल खोलने की बात कही और कहा कि प्रदेश में युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने से कतई भी वंचित नहीं रखा जायेगा।

सूबे के विभिन्न छात्र संगठनों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की मांग के दृष्टिगत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थनों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को बढ़ा कर 14 जून कर दिया है। विभिन्न कारणों के चलते प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं अब समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा दिए गए है।

समर्थ पोर्टल पर 50 हजार से अधिक पंजीकरण

सूबे में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये स्नातक कक्षाओं के लिये प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जा रही है। अबतक कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी से संबद्ध समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिसरों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु 50452 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिये 20770 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया है। इसी प्रकार श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय व सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 19630 तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिये 10052 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top