Breaking News
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल। 
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल। 
सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में, प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं, 587 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ। 
सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में, प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं, 587 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ। 
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया जनपद रुद्रप्रयाग का दौरा।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया जनपद रुद्रप्रयाग का दौरा।
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक प्रणाली से, 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को, DBT के माध्यम से पेंशन किया भुगतान।
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक प्रणाली से, 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को, DBT के माध्यम से पेंशन किया भुगतान।
जीजीआईसी कौलागढ़ में, करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।
जीजीआईसी कौलागढ़ में, करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग।
खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा, खेल मंत्री रेखा आर्या।
खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा, खेल मंत्री रेखा आर्या।
उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी, फरवरी से उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिल का अतिरिक्त बोझ।
उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी, फरवरी से उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिल का अतिरिक्त बोझ।
सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

राज्य के कुशल खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण लागू , प्रदेश के खिलाड़ियों को नही करना होगा अन्य राज्यो में पलायन, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

राज्य के कुशल खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण लागू , प्रदेश के खिलाड़ियों को नही करना होगा अन्य राज्यो में पलायन, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

देहरादून:- लंबे समय से राज्य में सरकारी नौकरी का ख्वाब देख रहे प्रदेश के समस्त कुशल खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है।खिलाड़ियों के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में सेवा करने का सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए चार प्रतिशत का आरक्षण लागू कर दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी खिलाडियों के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि वह लंबे समय से सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत खेल कोटा लागू करने की मांग उठाते आ रहे थे जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस शासनादेश को माननीय राज्यपाल महोदय जी द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।

खेल मंत्री ने बताया कि 4 प्रतिशत आरक्षण के तहत ऐसे खिलाड़ी सम्मलित होंगे जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हों।  पूर्व में राज्य के प्रतिभावन खिलाड़ी अन्य राज्यो में अपनी सेवाएं देते थे जिसके कारण पलायन की बहुत बड़ी समस्या थी किंतु अब हमारे राज्य के ऐसे प्रतिभावन खिलाड़ी अपने राज्य में ही सरकारी सेवाओं में सेवाएं देंगे। कहीं ना कहीं इससे राज्य के खिलाड़ियों का अन्य राज्यो में पलायन भी रुकेगा और वह राज्य हित मे अपना योगदान देंगे। इसके साथ ही हमने आउट ऑफ टर्न जॉब की भी व्यवस्था की है। खेल मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को लाभ प्राप्त होगा।

वहीं खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार काम के रही है जिसके तहत मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना हो,स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण हो,स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण हो,खेल महाकुंभ जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। साथ ही कहा कि निश्चित ही इस फैसले से राज्य के युवा खेल के प्रति आकर्षित भी होंगे और वह आने वाले समय मे देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का काम भी करेंगे। चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब लागू किये जाने को लेकर खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद व आभार व्यक्त करने के साथ ही सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top