Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, जनता की समस्या सुनने के लिए अधिकारियों को कार्यालय में निर्धारित समय तय कर समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, जनता की समस्या सुनने के लिए अधिकारियों को कार्यालय में निर्धारित समय तय कर समस्या के निस्तारण के दिए निर्देश।

देहरादून/मसूरी:- काबीना मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मसूरी नगर पालिका सभागार में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, एमडीडीए तथा वन विभाग,जल निगम, पेयजल जिला प्रशासन तथा नगर पालिका और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गहनता से समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंत्री ने मसूरी में पानी की समस्या के संबंध में अधिकारियों को पेयजल की आपूर्ति को सुनिश्चित किए जाने को लेकर जल संस्थान और जल निगम को आपस में सामंजस्य बनाकर काम करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मसूरी के किसी भी क्षेत्र में पेयजल की किसी प्रकार की कमी ना हो यह सुनिश्चित कर तत्काल निराकरण किया जाये। मंत्री ने मसूरी में पर्यटकों की अधिक संख्या में देखते हुए अतिरिक्त शौचालय का निर्माण किए जाने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर माल रोड़ में बनाए गए शौचालय को शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मसूरी में अंडर ग्राउंड बिजली के लेकर अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शासन को एस्टीमेट भेजने के दिए निर्देश।

मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों को एक निर्धारित समय तय कर कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुनने के निर्देश। उन्होंने आवास निर्माण में मसूरी वासियों को आ रही समस्या वन विभाग के अधिकारियों को सर्वे का कार्य तेजी से भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मसूरी में क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और ब्लॉक लाइन को तुरन्त दुरस्त करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए मसूरी गांधी चौक से जीरो पॉइंट तक बिछाई जा रही टाइल बिछाये जाने के कामों को तेजी से करने के भी निर्देश दिए तथा लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को उनकी सड़क के किनारे हो रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस के अधिकारियों और संभागीय विभाग के अधिकारियों को बेवजह जाम लगाने वाले पर सख्त कार्यवाही और परमिट निरस्त करने भी निर्देश दिए। मंत्री ने मॉल रोड़ में सौंदर्यकरण के कार्य तथा सीवर लाइन कार्य कैमलबैक रोड़ में एसटीपी निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को किया जाए। मंत्री ने सभी अधिकारियों को मसूरी में प्रस्तावित तथा चल रहे विकास कार्यों में तेजी से कार्य करने ओर तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए और माल रोड में प्रतिबंधित समय में वाहनों की आवाजाही पर सख्त कार्यवाही करने को भी निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है और यहां देश-विदेश के पर्यटक आते हैं यहां की सुविधाओं के लिए आज अधिकारियों को निर्देशित किया गया है और 15 दिन के भीतर कार्यवाही करने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि मसूरी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याति प्राप्त पर्यटक स्थल है और इसकी सुंदरता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मसूरी में लाखों की संख्या में पर्यटक आते है। उन्होंने कहा मसूरी में बिजली, पानी, पार्किंग शौचालय इत्यादि सभी व्यवस्थाएं सुव्व्यस्थित हो इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर एडीएम जयभारत सिंह, मसूरी डीएफओ अमित कंवर, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, सतीश डोढ़ियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीणग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top