Breaking News
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।

चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी, विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।

पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए दिशा निर्देश।

धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर, रेखा आर्या।

गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं, मुख्य सचिव।

ऋषिकेश आईडीपीएल में जुआरी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित।

बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, रैतोली के पास हुई सड़क दुर्घटना, टेंपो ट्रेवल्स गिरा अलकनंदा नदी में, कई तीर्थयात्रियों की मौत।

देहरादून/रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से आगे रैतोली के निकट एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनन्दा नदी में गिर गया। लगभग 10 तीर्थयात्रियों की मौत की खबर है। लगभग 6 यात्री घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। एसडीआरएफ व पुलिस प्रशासन बचाव व राहत कार्य में जुटा है। एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने हादसे की पुष्टि की है।

दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम धामी ने ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं।

यहां जारी सन्देश में सीएम ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top