Breaking News
तीन बार सेना मेडल से सम्मानित कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट।
तीन बार सेना मेडल से सम्मानित कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गदरपुर में, ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का किया  लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गदरपुर में, ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का किया  लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने NDRF बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री धामी ने NDRF बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश।
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 227 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत का बयान, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को मिले 243 प्रवक्ता, कहा शिक्षकों की कमी होगी दूर, शैक्षणिक गतिविधियों में होगा सुधार।

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत का बयान, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को मिले 243 प्रवक्ता, कहा शिक्षकों की कमी होगी दूर, शैक्षणिक गतिविधियों में होगा सुधार।

देहरादून:- प्रदेशभर के राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में विभिन्न विषयों के 243 प्रवक्ताओं को तैनाती दे दी गई है। स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से चयनित इन शिक्षकों की तैनाती उनके द्वारा दिये गये विकल्पों के आधार पर काउंसिलिंग के माध्यम से विषयवार की गई। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ताओं की तैनाती से जहां शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं इन स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों में गुणात्मक सुधार होगा।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर को और बेहतर करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में इन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करते हुये विभिन्न विषयों के 243 प्रवक्ताओं की तैनाती कर दी गई है। जिसमें हिन्दी विषय के तहत 27 शिक्षकों, अंग्रेजी के 33, संस्कृत 10, इतिहास 17, भूगोल 15, अर्थशास्त्र 26, गृहविज्ञान 01, नागरिक शास्त्र 24, समाजशास्त्र 02, गणित 13, भौतिक विज्ञान 19, रसायन विज्ञान 29, जीव विज्ञान 23, वाणिज्य 02 तथा कृषि विषय में 02 शिक्षक शामिल हैं। इन सभी चयनित शिक्षकों को दस दिन के भीतर अपने मूल विद्यालय से कार्यभार मुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। जबकि चमोली एवं हरिद्वार जनपद में विधानसभा उप-चुनाव के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के चलते चयनित प्रवक्तओं को आचार संहित की समाप्ति के उपरांत कार्यभार मुक्त एवं कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ताओं की तैनाती उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा परिणाम की प्रवीणता सूची एवं काउंसिलिंग के माध्यम से उनके द्वारा दिये गये विकल्पों के आधार पर की गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि अटल उत्कृष्ट स्कूलों में प्रवक्ताओं की तैनाती से जहां शिक्षकों की कमी दूर होगी वहीं इन स्कूलों में पठन-पाठन सुचारू रूप से चलेगा साथ ही बोर्ड परीक्षा परिणामों में भी गुणात्मक सुधार होगा। उन्होंने बताया इससे पहले विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी की तैनाती की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top