Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

लालचन्द शर्मा ने हरिद्वार में दलित युवती की बलात्कार के बाद की गई हत्या की, घटना की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए दोषी, भाजपा नेता पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

लालचन्द शर्मा ने हरिद्वार में दलित युवती की बलात्कार के बाद की गई हत्या की, घटना की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए दोषी, भाजपा नेता पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

देहरादून:- महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बहादराबाद हरिद्वार में दलित युवती की बलात्कार के बाद की गई हत्या की घटना की कठोर शब्दों में निन्दा करते हुए दोषी भाजपा नेता पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

लालचन्द शर्मा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा शासन में लगातार महिलाओं पर हो रहे योन अत्याचार एवं हत्याकांड में भाजपा नेताओं की संलिप्तता तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चुप्पी निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे उत्तराखण्ड राज्य में जंगल राज कायम हो तथा जो लोग सत्ता में बैठे हैं उन्हें मानवता को शर्मसार करने वाले इस प्रकार के घृणित अपराध करने की खुली छूट मिल गई हो।

लालचन्द शर्मा ने यह भी कहा कि बहादराबाद में दलित नाबालिग महिला से दुष्कर्म एवं हत्या की घटना देवभूमि को कलंकित करने वाली घटना है और उससे भी घृणित है सत्ताधारी दल के नेता की संलिप्तता जिसकी जितने भी कठोर शब्दों में निन्दा की जाय कम है तथा दोषी को जितनी भी कठोर सजा दी जाय कम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों से आम जनता को न्याय की उम्मीद नहीं करनी चाहिए क्योंकि अगर अंकिता भण्डारी हत्याकांड में पीडिता को न्याय मिला होता तो आज इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होती तथा सत्ताधारी दल के लोग सत्ता के मद में चूर होकर इस प्रकार की पशुप्रवृत्ति नहीं कर पाते। उन्होंने बहादराबाद बलात्कार व हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराये जाने तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस्तीफे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top