Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

प्रदेश में पीसीएस की परीक्षा से होगा, नौकरी में कुशल खिलाड़ियों के, चार प्रतिशत आरक्षण की शुरुआत, खेल मंत्री रेखा आर्या।

प्रदेश में पीसीएस की परीक्षा से होगा, नौकरी में कुशल खिलाड़ियों के, चार प्रतिशत आरक्षण की शुरुआत, खेल मंत्री रेखा आर्या।

प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा से हुई बड़ी शुरूआत, परिणाम भी बड़ा होगा”:- रेखा आर्या।

*राज्य के कुशल खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत का आरक्षण खेल के क्षेत्र में है युवा मुख्यमंत्री जी का धाकड़ निर्णय-रेखा आर्या।

देहरादून:- खिलाड़ियों के चार प्रतिशत आरक्षण को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश में पहली बार उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी परीक्षा PCS में राज्य का नाम रोशन करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिये जाने हेतु कार्मिक विभाग ने संशोधित विज्ञापन लोक सेवा आयोग को भेज दिया है और अब राज्य की पीसीएस परीक्षा में भी विजेता खिलाड़ियों को 4% आरक्षण मिलेगा।

मंत्री आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए राज्य की सरकारी नौकरियों में सेवा करने का सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए चार प्रतिशत का आरक्षण लागू कर दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी खिलाडियों के लिए यह बेहद खुशी की बात है क्योंकि वह लंबे समय से सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत खेल कोटा लागू करने की मांग उठाते आ रहे थे। साथ ही बताया कि 4 प्रतिशत आरक्षण के तहत ऐसे खिलाड़ी सम्मलित होंगे जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हों।

कहा कि पूर्व में राज्य के प्रतिभावन खिलाड़ी अन्य राज्यो में अपनी सेवाएं देते थे जिसके कारण पलायन की बहुत बड़ी समस्या थी किंतु अब हमारे राज्य के ऐसे प्रतिभावन खिलाड़ी अपने राज्य में ही सरकारी सेवाओं में सेवाएं देंगे। कहीं ना कहीं इससे राज्य के खिलाड़ियों का अन्य राज्यो में पलायन भी रुकेगा और वह राज्य हित मे अपना योगदान देंगे। कहा कि इसके साथ ही हमने आउट ऑफ टर्न जॉब की भी व्यवस्था की है। खेल मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को लाभ प्राप्त होगा ।

वहीं खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी जी के कुशल नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार काम कर रही है जिसके तहत मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण, स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण, खेल महाकुंभ जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। कहा कि निश्चित ही इस फैसले से राज्य के युवा खेल के प्रति आकर्षित भी होंगे और वह आने वाले समय मे देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का काम भी करेंगे।

चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न जॉब लागू किये जाने को लेकर खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद व आभार व्यक्त करने के साथ ही सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top