Breaking News
रेशम बीज उत्पादन में उत्तराखण्ड को मिला स्कोच अवार्ड, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।
रेशम बीज उत्पादन में उत्तराखण्ड को मिला स्कोच अवार्ड, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत, नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत, नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद।
हरिद्वार में तेजी से बन रहा पीएम यूनिटी मॉल, धामी सरकार की मॉनिटरिंग में 46% काम पूरा।
हरिद्वार में तेजी से बन रहा पीएम यूनिटी मॉल, धामी सरकार की मॉनिटरिंग में 46% काम पूरा।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी, ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी, ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को केनरा बैंक ने, मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को केनरा बैंक ने, मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट।
रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख।
रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख।
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, जीएमएस मंडल में कार्यकर्ताओं संग सुनी, पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 111 वें संस्करण को।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, जीएमएस मंडल में कार्यकर्ताओं संग सुनी, पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 111 वें संस्करण को।

देहरादून:- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले और 111 वें“मन की बात” कार्यक्रम को जीएमएस मंडल के बूथ संख्या-122 और वार्ड-33 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना।कार्यक्रम से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा हैं‚ विकसित भारत के निर्माण के संकल्प की सिद्धि ही हमारा प्रण हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के ओजस्वी विचार देश के कोने- कोने में प्रत्येक देशवासी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने सभी देशवासियों से यह अपील की है कि अपनी माँ के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं और पृथ्वी को हरा-भरा रखने में अपना सहयोग करें।कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में विभिन्न अनछुए विषयो पर लोगो को प्रेरित करने का काम किया जाता है।मन की बात में जहां प्रधानमंत्री जी ने योग को सिर्फ एक दिन के रूप में ना मनाते हुए बल्कि इसे अपनी दिनचर्या में हर दिन करने की बात कही गई तो वहीं उन्होंने लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल बनाने की बात भी कही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम सबको प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने की बात कही।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर,मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे,,निवर्तमान पार्षद एवं कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघल,युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता,मंडल महामंत्री शेखर नौटियाल,शक्ति केंद्र संयोजक पंकज प्रजापति,बूथ अध्यक्ष पुष्पा शर्मा,बूथ अध्यक्ष कृपाल सिंह , रीमा ठाकुर सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top