Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।

रक्तदान महादान रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान करें और किसी के जीवित रहने का कारण आप बने।

रक्तदान महादान रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान करें और किसी के जीवित रहने का कारण आप बने।

देहरादून:- रक्त का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि इसे बनाया नहीं जा सकता जब तक कोई व्यक्ति रक्तदान नहीं करता तब तक रक्त के अभाव वाले किसी दूसरे व्यक्ति का जीवन नहीं बचाया जा सकता है, इसीलिए रक्तदान करें और किसी के जीवित रहने का कारण आप बने। इन्हीं विचारों के साथ श्री महाकाल सेवा समिति पिछले कई वर्षों से प्रत्येक तीन माह में रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं।

श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि वह खुद 60वी बार रक्तदान कर चुके हैं और उनकी समिति ने श्री महंत देवेंद्र दास जी के आशीर्वाद से श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर में इस बार 21 वां स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 48 व्यक्तियों ने ब्ल्ड डोनेट किया, स्वैच्छिक रक्तदान दाताओं को सम्मान और धन्यवाद देते हुए, समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में आगे आना चाहिए जिससे उनकी निशुल्क रक्त की जांच भी हो जाती है। रक्त का शुद्धिकरण होता है रक्त कोशिकाएं स्वस्थ होती हैं आपका रक्तचाप संतुलित रखता है।

इस रक्तदान शिविर में महापौर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, सुप्रसिद्ध कथा व्यास सुभाष चंद्र जोशी, आचार्य विपिन जोशी, श्री पृथ्वीनाथ मंदिर के अध्यक्ष संजय गर्ग ने सभी रक्तदान दाताओं को आशीर्वाद दिया। बाल किशन शर्मा, संजीव गुप्ता, डॉ नितिन अग्रवाल, आयुष जैन,गौरव जैन, राहुल माटा, विनय प्रजापति कृतिका राणा अनुष्का राणा और समिति के अन्य और कई संस्थाओं के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top