Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने,सहायक अभियंताओं को प्रशिक्षण से पूर्व दिये टिप्स, पलायन रोकने के लिए फ्यूचर विजन के साथ करें काम।

ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने,सहायक अभियंताओं को प्रशिक्षण से पूर्व दिये टिप्स, पलायन रोकने के लिए फ्यूचर विजन के साथ करें काम।

देहरादून:- स्थानीय स्तर पर लोगों के साथ प्रभावी संचार के साथ-साथ उनकी आवश्यकताओं को समझ कर हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सरकार की परियोजनाएं वास्तव में उनके लिए लाभकारी हैं। पहाड़ से पलायन को रोकने के लिए फ्यूचर विजन के साथ काम करें।

उक्त बात प्रदेश के ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को ग्रामीण निर्माण विभाग के मुख्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान नव नियुक्त सहायक अभियंताओं के प्रशिक्षण की शुरुआत से पूर्व उनके विभागीय उत्तर दायित्वों के निर्वाह के प्रति उनका मार्गदर्शन करते हुए कही।

ग्रामीण निर्माण मंत्री महाराज ने विभाग में 25 नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को प्रदेश सरकार के विजन, विभागीय योजनाओं और उसकी कार्य प्रणाली की जानकारी देते हुए कहा कि नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के करियर की यह एक नई शुरुआत है। यह उनके समर्पण चुनौतियों और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां की यात्रा है। प्रदेश के विकास के लिए जो सही है वही करें।

महाराज ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, क्षेत्रीय विकास के संतुलन और शहरी ग्रामीण विभाजन को कम करने की आवश्यकता है। बुनियादी ढांचे का विकास केवल सड़कों और पूलों के निर्माण से ही नहीं होगा बल्कि लोगों को अवसरों संसाधनों और सेवाओं से जोड़ने की आवश्यकता है। एक सहायक अभियंता के रूप में आपकी कई जिम्मेदारियां हैं जैसे परियोजनाओं की अवधारणा से लेकर उनकी पूर्णता, प्रत्येक परियोजनाओं को सटीकता के साथ बजट के भीतर और समय पर पूरा किया जाना और साथ ही आपको यह भी सुनिश्चित करना होगा कि सभी निर्माण कार्य उच्चतम गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को पूरा करें।

ग्रामीण निर्माण मंत्री ने कहा कि हमें दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी पहुंच इस प्रकार से सुनिश्चित करनी है ताकि बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को भी कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप केवल संरचनाओं का निर्माण ही नहीं कर रहे हैं बल्कि अपने राज्य के लिए एक उज्जवल समृद्धि भविष्य की नींव भी रख रहे हैं।

इस अवसर पर ग्रामीण निर्माण विभाग में नव नियुक्त सहायक अभियंताओं के साथ-साथ मुख्य अभियंता ए.के. पंत, मुख्य अभियंता स्तर-2 विभु रावत और अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार गुप्ता आदि उउपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top