Breaking News
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित।

लालचंद शर्मा के नेतृत्व में, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने, स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर.राजेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, बोले डेंगू रोकथाम के लिए उठाए जरूरी कदम।

लालचंद शर्मा के नेतृत्व में, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने, स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर.राजेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, बोले डेंगू रोकथाम के लिए उठाए जरूरी कदम।

देहरादून:- महानगर देहरादून के अन्तर्गत विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लालचंद शर्मा ने अवगत कराया बरसात का सीजन अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ कि राज्य में विभिन्न स्थानों पर डेंगू बुखार ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अस्पतालों में भी डेंगू के संदिग्ध मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ मरीजों में डेंगू की पुष्टि भी हुई है। ऐसे में अंदेशा है कि इस बार डेंगू ज्यादा लोगों में फैल सकता है। इसलिए डेंगू के प्रभावी रोकथाम और मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत हैं।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और अस्पताल प्रबंधनों को उचित कदम उठाए जाने के जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाए, स्वास्थ्य विभाग को डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए जाएं। सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए अलग से वार्ड और दवाओं समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि डेंगू मरीजों का समय पर इलाज सुनिश्चित हो, डेंगू की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाएं। राज्य के जो क्षेत्र डेंगू के लिहाज से संवेदनशील हैं, वहां सफाई पर खास ध्यान दिया जाए। डेंगू का लार्वा बनने से रोकने के लिए नगर निगम और अन्य विभागों को लार्वानाशक रसायनों का समय-समय पर छिड़काव करने हेतु निर्देश दिए जाएं। इसके अलावा मच्छर भगाने के लिए फॉगिंग भी की जाए। नगर निगम के अधिकारियों और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करें कि सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर मच्छरों और उनके लार्वा की रोकथाम के उपायों पर जानकारी दें।

लालचंद शर्मा ने मांग की कि सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू की जांच और उपचार की निशुल्क व्यवस्था की जाए। निजी अस्पतालों में भी डेंगू के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड से निशुल्क सुविधा दी जाए। डेंगू मरीजों को जरूरत पड़ने पर खून की कमी न हो इसके लिए अभी से अस्पतालों और ब्लड बैंकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए जाएं। डेंगू मरीजों की मदद और काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएं। निजी अस्पतालों में इन बीमारियों के उपचार की न्यूनतम दरें तय की जाएं। स्कूल प्रबंधनों को निर्देश दें कि वह अभिभावकों को जागरूक करें कि बच्चों को फुल आस्तीन की ड्रेस में स्कूल भेजें। अस्पतालों में डेंगू की जांच किट और प्लेटलेट्स की समुचित व्यवस्था की जाए।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, राकेश पंवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top