Breaking News
1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर में मैपिंग का सघन अभियान, 85% मैपिंग लक्ष्य पूरा, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस।
1 अप्रैल से चलेगा प्री-एसआईआर में मैपिंग का सघन अभियान, 85% मैपिंग लक्ष्य पूरा, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस।
शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभाग, डाॅ. धन सिंह रावत।
शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभाग, डाॅ. धन सिंह रावत।
आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी।
आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की, 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की, 22 लाख रुपये की घोषणाएं।
राज्य में विकास को मिली नई गति, नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत, मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति।
राज्य में विकास को मिली नई गति, नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत, मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण।
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने, श्री दरबार साहिब में टेका मत्था।
राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 
राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 
डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।
डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ब्रांड एम्बेसडर स्नेह राणा को, विश्वविद्यालय ने दी बधाईयां शाबाश स्नेह हमें आप पर गर्व है। 

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ब्रांड एम्बेसडर स्नेह राणा को, विश्वविद्यालय ने दी बधाईयां शाबाश स्नेह हमें आप पर गर्व है। 

 श्री महाराज जी ने बधाई एवम् शुभकामनाएं देते हुए बताया युवाओं का रोल माॅडल।

 श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के फेकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने किया खुशी का इज़हार।

 स्नेह राणा पहली भारतीय महिला क्रिकेटर जिन्होंने एक मैच में चटकाए 10 विकेट।

देहरादून:- भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य व दून की बेटी स्नेह राणा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यादगार क्रिकेट खेली। अपनी उत्कृष्ट गेंदबाजी से स्नेह राणा ने साउथ अफ्रीका के 10 विकेट चटकाए। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया। स्नेह राणा पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक मैच में 10 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। स्नेह राणा की उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। स्नेह राणा की उपलब्धि पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार गौरवांन्वित है। श्री गुरु राम राय विश्वद्यालय के फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

स्नेह राणा की श्री दरबार साहिब में गहरी आस्था है। जब भी स्नेह राणा का देहरादून आगमन होता है वह श्री दरबार साहिब में माथा टेककर श्री महाराज जी का सानिध्य प्राप्त करती हैं। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि बेटियों को और बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव पहल की जानी चाहिए। ऐसी बेटियां युवाओं के लिए राॅल माॅडल व पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। स्नेह राणा ”बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ“ मुहिम का एक सार्थक उदाहरण भी हैं। श्री महाराज जी ने कहा कि स्नेह राणा उत्तराखण्ड सहित पूरे देश का गौरव हैं। उन्होंने अपने संघर्ष व कड़ी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें ढ़ेरों बधाईयां व हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top