Breaking News
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

स्वच्छता के सिपाही पुस्तक का, विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन।

स्वच्छता के सिपाही पुस्तक का, विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन।

देहरादून:-विगत एक दशक से मोबाइल नहीं पुस्तक दो अभियान चला रहे इंजी. ललित शौर्य की पुस्तक “स्वच्छता के सिपाही” के द्वितीय संस्करण का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने शासकीय आवास R1 यमुना कॉलोनी देहरादून में किया। पुस्तक विमोचन का यह कार्यक्रम हिमालयन हेरीटेज सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। पुस्तक के लेखक इंजी. ललित शौर्य की यह तेरवीं पुस्तक है। इससे पूर्व वह बच्चों के लिए 12 पुस्तकें लिख चुके हैं।

पुस्तक का विमोचन करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वक्षता को एक मुहिम की तरह वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जन-जन में पहुँचाया है। आज संपूर्ण देश में प्रत्येक शहरों, नगर निगमों, नगर पंचायतों तथा गाँवो स्वक्षता सर्वेक्षण की रैंकिंग होती है और इसमें प्रथम आने की होड़ लगी रहती है। स्वक्षता एक आदत की तरह है। यह पुस्तक बच्चों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। इसमें डस्टबिन की पहचान के बारे में भी बताया गया है। लेखक इंजी. ललित शौर्य युवा हैं, इनका यह प्रयास सराहनीय है। वह समाज के प्रति जागरूक हैं। पुस्तक के अनुक्रम में लिखे टॉपिक प्रेरित करने वाले हैं। निश्चित ही लेखक का सराहनीय प्रयास नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

इसके साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार व राज्य आन्दोलनकारी हेमचन्द्र सकलानी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण को अपनी कुछ चर्चित कृतियां (पुस्तकें) भेंट की। श्रीमती खण्डूडी ने सकलानी जी द्वारा प्रकाशित अनेक पुस्तकों को राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ इस हेतु सकलानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद खंडूरी, हिमालयन हेरिटेज सोसायटी के सचिव रजनीश कौंसवाल, लेखक इंजी.ललित शौर्य, भारत चोहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top