Breaking News
विश्व कैंसर दिवस पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चलाया जनजागरूकता अभियान।
विश्व कैंसर दिवस पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चलाया जनजागरूकता अभियान।
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।
डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।
डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्य, डाॅ. धन सिंह रावत।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्य, डाॅ. धन सिंह रावत।
केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। 
केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। 
गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे, निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे, निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।
गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में, कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, 16 फरवरी को लोक भवन घेराव को लेकर हुई चर्चा। 
गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में, कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, 16 फरवरी को लोक भवन घेराव को लेकर हुई चर्चा। 

कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा का बयान, मानसिक रूप से विक्षिप्त भाजपा के पूर्व विधायक ने राज्य की मातृशक्ति का अपमान किया हैं।

कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा का बयान, मानसिक रूप से विक्षिप्त भाजपा के पूर्व विधायक ने राज्य की मातृशक्ति का अपमान किया हैं।

देहरादून:- महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक हर भजन सिंह चीमा के महिलाओं पर दिये गये बयान की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए उन्हें महिला विरोधी तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है।

लालचन्द शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि हरभजन सिंह चीमा ने जिस प्रकार महिलाओं के पहनावे को उनके साथ हो रहे अत्याचारों के लिए दोषी ठहराया है। यह उनकी विकृत मानसिकता का परिचायक है तथा उन्हें उपचार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं व नाबालिक बच्चियों के साथ हो रही हिंसा, बलात्कार व जघन्य हत्याकांड की घटनाओं की वारदातें हो रही है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा के नेता इन अपराधियों की ढाल बनकर खडे हो रहे हैं तथा इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि इससे पूर्व भी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद तीरथ संह रावत द्वारा फटी जींस की बात कह कर मातृशक्ति का अपमान किया गया था तथा भाजपा के महानगर अध्यक्ष द्वारा राजनीति में आई महिलाओं के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। और अब पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा भी उसी राह पर चल पड़े हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता महिलाओं के प्रति किस प्रकार की मानसिकता रखते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के नेता महिला अपराध की घटनाओं में संलिप्त हैं इससे उत्तराखण्ड राज्य में महिलायें अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक चीमा के बयान की कड़ी निन्दा करती है तथा महिला आयोग से मांग करती है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पर महिलाओं के लिए की गई इस अभद्र टिप्पणी के लिए मुकदमा दर्ज किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top