Breaking News
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को, हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को, हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं।
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की शिष्टाचार भेंट।
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी।
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ, पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना।
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ, पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना।
धामी सरकार के विजन को, जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग।
धामी सरकार के विजन को, जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग।
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता।
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता।
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को, देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर, मुख्यमंत्री धामी।
भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को, देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर, मुख्यमंत्री धामी।
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु।
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु।

नगर निगम का कार्यकाल छः माह पूर्व हो चुका पूर्ण, भाजपा सरकार अपनी नाकामियों के चलते नगर निकायों के चुनाव में कर रही देर, लालचन्द शर्मा ।

नगर निगम का कार्यकाल छः माह पूर्व हो चुका पूर्ण, भाजपा सरकार अपनी नाकामियों के चलते नगर निकायों के चुनाव में कर रही देर, लालचन्द शर्मा ।

देहरादून:- महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर कॉंग्रेसजन कमर कस चुके हैं। लालचन्द ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम का कार्यकाल छः माह पूर्व पूर्ण हो चुका है परन्तु भाजपा सरकार अपनी नाकामियों के चलते नगर निकायों के चुनाव नहीं कराना चाहती है। कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम चुनावों में आम जन समस्याओं के साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं, दलितों के साथ हो रहे अत्याचार की घटनाओं, मलिन बस्तियों के मालिकाना हक, स्मार्ट सिटी के नाम पर आम जनता को हो रही परेशानी के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जायेगा।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है चाहे अंकिता भंडारी हत्याकांड हो या हरिद्वार में नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना इनमें सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता से रक्षक ही भक्षक वाली कहावत से पूरा महिला समाज भयभीत है।

देहरादून महानगर में स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रूपये के घोटाले को अंजाम दिया गया है, सारा शहर खुदा हुआ है तथा नालियों में मलवा जमा होने से गन्दा पानी सड़कों पर फैलकर लोगों के घरों में घुस गया है। शहर की सड़के तालाब में परिवर्तित हो चुकी हैं। आम जनता को सड़कों पर आवाजाही में कठिनाई हो रही है तथा आये दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।

देहरादून महानगर के कई क्षेत्रों में नशे का कारोबार बढता जा रहा है। युवा पीढ़ी नशे की लत में पड चुकी है। नशे के कारोबारियों द्वारा इन्जीनियरिंग कॉलेज के नौनिहालों को अपना शिकार बनाया जा रहा है। शहर के कई हिस्से अंधेरे में डूबे रहते हैं स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव नियमित नहीं हो रहा है।

लालचन्द शर्मा ने यह भी कहा कि शहर की मलिन बस्तियों के मालिकाना हक के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लडती जा रही है परन्तु भाजपा सरकार इन्हें तोड़ने की बात कर रही है जबकि मलिन बस्तियों में लाईट, पानी के कनेक्शन के साथ ही विधायक निधि से सड़कों का निर्माण भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनाव में इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनता से देहरादून के विकास में सहयोग की अपील करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top