Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के, प्रतिनिधि के रूप में,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता “विनोद सुयाल” ने आपदा प्रवाहितों को वितरित की राहत सामग्री।

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के, प्रतिनिधि के रूप में,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता “विनोद सुयाल” ने आपदा प्रवाहितों को वितरित की राहत सामग्री।

देहरादून/टिहरी घनसाली:- मंगलवार को सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह के सांसद प्रतिनिधि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल आपदा प्रभावित क्षेत्र घनसाली विधानसभा के विनयखाल और जखंनियाली में पहुंचे। उन्होंने वहां पर आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। विनोद सुयाल विनयखाल इंटर कॉलेज में बनाए गए आपदा राहत शिविर में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर कंबल, साडी, बरसाती छाता, गरम टोपी, ग्रीन टोपी, चश्मा, कपड़े और दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई।

विनोद सुयाल ने कहा कि हमारा प्रदेश कई आपदाओं से ग्रस्त है और हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य जीवन और संपत्ति को बचाना है। प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए हमारी सरकार बड़ी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। पीड़ित लोगों को सभी प्रकार की वित्तीय सहायता और मदद प्रदान की गई है। ताकि वे सामान्य जीवन में वापस आ सकें। साथ ही विनोद सुयाल ने बताया कि पीडितों परिवारों को आगे भी सांसद की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। जिन्होंने अपने परिवारजनों को खोया है उनके पति मेरी संवेदनाएं है। आपदा प्रभावति क्षेत्र तोली और तीलगड के 70 और 10 आपदा प्रभावित परिवारों के लिए टिहरी गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के आग्रह पर हंस फाउंडेशन के सौजन्य से राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय हम सबका सामूहिक दायित्व है कि राहत एवं बचाव कार्य में अपना सहयोग कर जान व माल के नुकसान को कम किया जा सके।

विनोद सुयाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से अपनों के बीच में पहुंचे हैं और उनके दुख दर्द कम करने का यह एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि ‘इस आपदा में आम लोग और गैर सरकारी संस्थाएं आगे आईं और बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही हैं। इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

प्रदेश प्रवक्ता सुयाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का 86% भूभाग पहाड़ी क्षेत्र से आच्छादित है। जो की बहुत ही संवेदनशील है। बरसात के समय यहां प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने आग्रह किया कि हम सभी को गाद- गदेरों से बचकर निर्माण के कार्य करने चाहिए जो कि हम सभी के लिए लाभदायक भी है और सुरक्षित भी है।

विनोद सुयाल ने बताया की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रभावित परिवारजनों की ठहराने की व्यवस्थाएं की गई है, यह सुनिश्चित किया जा रहा कि सभी मूलभूत सुविधाएं मसलन पेयजल, बिजली, शौचालय, खानपान और बच्चों के लिए दूध पहले दिन से ही उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन और आपदा प्रशासन निरंतर उनकी सेवा में बेहतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर गांव की ग्राम प्रधान तीलगड श्रीमती रीना देवी, पलायन आयोग के सदस्य राम प्रकाश पेनौली, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश नौटियाल, मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी, विधानसभा मीडिया प्रभारी राजपाल पवार, वर्तमान प्रधान राजेंद्र लेकवार, तोली प्रधान रमेश जिरवाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार वर्तवाल, ग्राम प्रधान जखनियाली श्रीमती रिसीता सिरियाल भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट सत्यवीर सिंह चौहान सहित स्थानीय गणमान्य लोग और आपदा से प्रभावित लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top