Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, स्वतंत्रता दिवस पर अल्मोड़ा में फहराया तिरंगा, कहा हम हमेशा अपने, वीर सेनानियों व अमर शहीदों के रहेंगे कर्ज़दार।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, स्वतंत्रता दिवस पर अल्मोड़ा में फहराया तिरंगा, कहा हम हमेशा अपने, वीर सेनानियों व अमर शहीदों के रहेंगे कर्ज़दार।

देहरादून/अल्मोड़ा:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत माता को नमन किया। उन्होंने देश की आजादी के बलिदान देने वाले महान सेनानियों को नमन किया और लोगों से उनके दिखाए रस्ते पर चलने का आग्रह किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हम भारत के लोग हमेशा उन शहीदों के कर्जदार रहेंगे, जिनके बलिदान, त्याग और समर्पण से आज हम एक स्वतंत्र देश में जी रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमारे लिए नए संकल्प लेने का दिन है और हम सब को ये प्रण लेना चाहिए कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखते हुए, राष्ट्र निर्माण में अपना समुचित योगदान देंगे। कैबिनेट मंत्री बोलीं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़, विकसित भारत@2047 के विज़न के साथ आगे बढ़ रहा है और हर उत्तराखण्ड वासी को इस विकास यात्रा में अपना योगदान देने के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आना है। कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या और जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों एवं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया गया।

2024 के स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया तथा जनता से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पुरजोर तरीके से आगे बढ़ाने की अपील की।

इस से पूर्व अल्मोड़ा के जिला भाजपा मुख्यालय में भी मंत्री रेखा आर्या द्वारा झंडारोहण किया ग

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी के अलावा मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, राज्य आंदोलनकारी जमान सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top