Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने, भराड़ीसैंण में 21अगस्त से शुरू हो रहे, पंचम विधानसभा के मानसून सत्र में सुरक्षा व्यवस्था, को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने, भराड़ीसैंण में 21अगस्त से शुरू हो रहे, पंचम विधानसभा के मानसून सत्र में सुरक्षा व्यवस्था, को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

देहरादून:- शनिवार को उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने 21 अगस्त से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में शुरू हो रहे पंचम विधानसभा के मानसून सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन, पुलिस प्रशासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ देहरादून स्थित विधान भवन में बैठक की।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के कर्मी भी बिना वाहन प्रवेश पत्र के विधानसभा परिसर में वाहन नहीं ले जा सकेंगे। विधायकों की संस्तुति पर एक तथा मंत्रियों की संस्तुति पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र सदन के कार्यवाही देखने हेतु दर्शक दीर्घा के लिए जारी किए जाएंगे।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की पूर्व की भांति सत्र के दौरान किसी भी अधिकारी, मंत्री और विधायको को संपर्क अधिकारी (LO) नही दिए जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य तौर पर बिजली पानी और विधानसभा परिसर में स्वच्छता रखने के सख्त निर्देश दिए।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि सत्र के कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग एवं वेबकास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और आ०ईटी०डी०ए द्वारा की जाएगी| सत्र के दौरान अग्निशमन दल के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं| चिकित्सा विभाग आवश्यक चिकित्सा दल, दवाइयां एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल एवं सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं|

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूडी गृह सचिव शैलेश बगोली पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार सचिव सचिवालय प्रशासन हरीश चन्द्र सेमवाल सचिव राज्यसम्पत्ती विनोद कुमार सुमन आटी सचिव राजीव स्वरुप ,अपर सचिव आई०टी० आशीष श्रीवास्त डी०एम० चमोली हिमान्शु एडीजी कानून व्यवस्था एपी०अन्शुमान ,प्रमुख अभिन्यता पीडब्ल्यूडी निदेशक स्वास्थ्य, आयुक्त गढवाल विधानसभा प्रभारी सचिव हेम पन्त जी आदि प्रमुख अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top