Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

खेल मंत्री माननीय रेखा आर्या ने किया, विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2024 का उद्घाटन, कहा-खिलाड़ियों को उचित अवसर, दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध।

खेल मंत्री माननीय रेखा आर्या ने किया, विक्टोरिया प्रीमियर लीग 2024 का उद्घाटन, कहा-खिलाड़ियों को उचित अवसर, दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध।

खेल विश्वविद्यालय बनने से प्रदेश के खिलाड़ियों को उत्तराखंड में ही मिलेगी अन्तराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, उच्च शिक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा दूसरे प्रदेशों का रुख, रेखा आर्या।

देहरादून/अल्मोड़ा:- खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के हेमवंती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची जंहा विक्टोरिया क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री का पुष्पगुछ भेंट कर स्वागत किया, खेल मंत्री रेखा आर्य ने हेमवंती नंदन बहुगुणा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर बहुगुणा जी को नमन किया । इस अवसर पर मंत्री आर्या ने विक्टोरिया प्रीमियर लीग की ट्रॉफी का अनावरण कर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया ।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने खिलाड़ियों और आयोजकों को टूर्नामेंट की बधाई दी। मंत्री रेखा आर्या ने कहा उत्तराखंड सरकार और खेल विभाग प्रदेश के खिलाड़ियों का विकास और अच्छी खेल सुविधाएं देने के लिए लिए लगतार प्रयासरत है, जिसका परिणाम है उत्तराखंड उन गिने चुने राज्यों में शामिल हुआ है जहां प्रदेश के खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न जाकर नौकरी देने का काम किया है। राज्य सेवाओं में प्रदेश के खिलाड़ियों को 4% आरक्षण देना और प्रदेश सरकार के द्वारा खेल विश्वविद्यालय को मंजूरी देने से उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को दूसरे प्रदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा खेल विश्वविद्यालय मिलने से प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी और उत्तराखंड आने वाले समय में खिलाड़ियों का हब बनने जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई । काबीना मंत्री के साथ सैकड़ों खिलाड़ियों और लोगों ने हिमालय बचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रवि रौतेला पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा ,महेश नयाल जिला पंचायत सदस्य, विनीत बिष्ट पूर्व जिलामंत्री ,मनोज जोशी नगर महामंत्री, मनोज पवार आयोजक विक्टोरिया क्रिकेट क्लब ,लियाकत अलीखान कोच, धर्मेंद्र बिष्ट जिलामहामंत्री ,सौरभ वर्मा पूर्व सभासद,आनंद भोज उपाध्यक्ष टैक्सी यूनियन,भैरव गोस्वामी पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष, अमरनाथनेगी, अरुण बंग्याल जिला क्रीड़ा अधिकारी आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top