Breaking News
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी नादिया जिले के कृष्णानगर पहुंच गए हैं और थोड़ी देर में उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज पुरुलिया जिले में स्थित दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन के दूसरे चरण की आधारशिला रखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मेजिया थर्मल पावर स्टेशन में 650 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन प्रणाली का भी उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग में 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी शनिवार को बंगाल में नेशनल हाइवे 12 के चार लेन के 100 किलोमीटर लंबे फरक्का-रानीगंज सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। इस राजमार्ग के निर्माण में 1,986 करोड़ रुपये की लागत आई है। प्रधानमंत्री 940 करोड़ रुपये के चार रेल प्रोजेक्ट को भी देश को समर्पित करेंगे। इनके तहत दामोदर-मोहिशिला लाइन का दोहरीकरण किया गया है। बाजारसाउ-अजीमगंज रेल लाइन का भी दोहरीकरण किया गया है। वहीं अजीमगंज और मुर्शिदाबाद रूट पर नई लाइन बिछाई गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से टीएमसी की महुआ मोइत्रा ने जीत दर्ज की थी। महुआ मोइत्रा, भाजपा की कट्टर आलोचक मानी जाती हैं। बीते साल दिसंबर में उन्हें पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में संसद की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। बंगाल के नादिया जिले में मतुआ समुदाय की अच्छी खासी संख्या है। दोपहर को बंगाल का दौरा पूरा कर पीएम मोदी बिहार के दौरे पर रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top