Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक, पहुँचकर शहीदों को किया नमन।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सोमेश्वर विधानसभा के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक, पहुँचकर शहीदों को किया नमन।

रेखा आर्या ने कहा हम जिस विकास कार्य का भूमि पूजन करते हैं उसका लोकार्पण और उसका उद्घाटन भी हम करते है।

देहरादून/सोमेश्वर अल्मोड़ा:-  आज कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर बोरारो घाटी के चनौदा में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पहुँचकर शहीद स्वन्त्रता संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि आर्पित की।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष महिपाल सिंह भाकुनी ने मंत्री रेखा आर्य का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्वतंत्रता सेनानी शहीद दिवस पर बोलते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा यह दिन बेहद ऐतिहासिक है क्योंकि अगर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति न दी होती तो आज हम भारत माता की जय का उद्घोष भी नहीं कर पाते और मुझे बेहद गर्व है कि मैं सोमेश्वर के बोरारो घाटी की बेटी हूं जहां मेरा जन्म हुआ। जहां के सैकड़ो स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सोमेश्वर विधानसभा के अंतर्गत सोमेश्वर की जनता के लिए विकास के अभूतपूर्व कार्य करने के लिए प्रयासरत हूं। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि मुझे यह अवगत कराते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जब से सोमेश्वर की देवतुल्य जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है। तब से लगातार हम क्षेत्र के विकास के लिए अग्रसर है और सोमेश्वर के अंतर्गत मठ, पुल समेत अनेकों ऐसे पुल हैं जिनका या तो निर्माण चल रहा है या फिर लोकार्पण हो चुका है। हमारी सरकार कार्यशैली में विश्वास रखती है । हम जिस विकास कार्य का भूमि पूजन करते हैं उसका लोकार्पण भी करते हैं और उसका उद्घाटन भी हम करते हैं। समय बदल चुका है अगर कार्य करने की इच्छा शक्ति हो और क्षेत्रीय देव तुल्य जनता का साथ हो तो कोई भी ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती जो विकास के रास्ते में रोड़ा बने।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल , पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा , मंडल अध्यक्ष अंजली जोशी, जिलापंचायत सदस्य गीता जोशी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, पूर्व जिलापंचायत सदस्य बालम भाकुनी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की वीरांगना धना बोरा, राजेंद्र बरकोटी, कुंदन भंडारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता लाल सिंह बजेठा, सुरेंद्र सिंह भाकुनी, प्रकाश भंडारी, चंदन बोरा, वीरेंद्र बोरा समेत तमाम संगठन के कार्यकर्ता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top