Breaking News
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, रुड़की में भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान, कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पार्टी कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, रुड़की में भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान, कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पार्टी कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित।

देहरादून/रुड़की:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रुड़की में भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान- 2024 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और अनेक संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री  ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि सदस्यता का यह अभियान बेहद शानदार एवं सफल होने जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के नारें के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे इस ध्येय वाक्य के साथ भाजपा सरकार कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विगत 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा इस अभियान में देश के सभी वर्ग आयु के लोग आज भाजपा से जुड़ने के लिए तत्पर है। मंत्री जोशी ने कहा कि इस संगठन पर्व में हमें एकजुट होकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा परिवार में शामिल कर भाजपा को अधिक मजबूत बनाना है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को बूथ एवं शक्ति केंद्रों तक कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवाहन किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का भी पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। 

इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन, पूर्व विधायक देशराज कर्नवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिला संयोजक सदस्यता अभियान राजेश सैनी, अरविंद गौतम प्रवीण सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top