Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

लालचंद शर्मा ने शिक्षक दिवस की दी बधाई, कहा भारतीय संस्कृति गुरु और शिष्य के रिश्ते को देती है बहुत महत्व।

लालचंद शर्मा ने शिक्षक दिवस की दी बधाई, कहा भारतीय संस्कृति गुरु और शिष्य के रिश्ते को देती है बहुत महत्व।

देहरादून:- गुरुवार को शिक्षक दिवस के गौरवशाली अवसर पर सुभाषनगर में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन वार्ड 78 के पार्षद रमेश कुमार मंगू एवं भारूवाला की पूर्व प्रधान श्रीमती कुसुम वर्मा के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष चकराता विधायक प्रीतम सिंह व विशिष्ट अतिथि लालचंद शर्मा के द्वारा क्षेत्र के सम्मानित शिक्षकों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का ये दिन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। गुरुजनों की निःस्वार्थ शिक्षा के कारण ही आज हम सब समाज को सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा इस सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे छोटे भाई पार्षद रमेश कुमार मंगू बधाई के पात्र हैं जो हर वर्ष इस प्रकार से आयोजन करते रहते हैं, चाहे वाह खिलाड़ियों को सम्मानित करने की बात हो, महिलाओं को सम्मानित करने की बात हो या फिर गुरुजनों को सम्मानित करने की बात हो वो हर वर्ष इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को करते रहते हैं। ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश सभी तक जाए।

विशिष्ट अतिथि लालचंद शर्मा ने सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति गुरु और शिष्य (शिक्षक और छात्र) के रिश्ते को बहुत महत्व देती है, यह दिन न केवल डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का उत्सव है, बल्कि यह शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत का भी सम्मान करता है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस इसी बात का प्रतीक है। साथ ही लालचंद शर्मा ने क्षेत्रीय पार्षद रमेश कुमार मंगू एवं उनके पूरे परिवार को शिक्षक दिवस के इस भव्य आयोजन करने पर बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत मे पार्षद रमेश कुमार मंगू ने सभी अतिथिगणों एवं समस्त सम्मानित गुरुजनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज का दिन सभी लोगों को अपने गुरुजनों के प्रति धन्यवाद देने के लिए खास होना चाहिए पर आज हम उन गुरुजनों की निःस्वार्थ सेवाभाव को भूलते जा रहे हैं। गुरुजनों की शिक्षा के कारण ही आज हम इस मंच में खड़े हैं। इसलिए सभी से अनुरोध करना चाहता हूँ कि कम से कम इस एक खास दिन में अपने अपने गुरुजनों को याद जरूर करें, उनका आशीर्वाद जरूर ग्रहण करे। उन्होंने कहा कि गुरुजनों का सम्मान कोई नहीं कर सकता। उन्होंने जो ज्ञान हमें दिया हम कभी भी उन्हें कुछ वापस नहीं कर सकते, आज तो हमें उनसे सम्मानित होने का सौभाग्य मिला।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा गायन एवं नृत्य किया गया, शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में कॉलेजों एवं स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, अध्यापिकाएं और कई सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top