Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

रूस-यूक्रेन जंग के समाधान में भारत की भूमिका पर बड़ा बयान, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का चीन और भारत को लेकर सुझाव

रूस-यूक्रेन जंग के समाधान में भारत की भूमिका पर बड़ा बयान, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का चीन और भारत को लेकर सुझाव

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान में भारत की संभावित भूमिका को लेकर अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बड़ा बयान दिया है। मेलोनी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को सुलझाने में भारत और चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ‘फ्रांस 24’ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद मेलोनी ने एक सम्मेलन के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि इस संघर्ष के समाधान में चीन और भारत की भूमिका होनी चाहिए। यह सोचना गलत होगा कि यूक्रेन को अकेला छोड़कर इस समस्या का हल निकाला जा सकता है।”

व्लादिमीर पुतिन का बयान
मेलोनी का यह बयान तब आया है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में भारत का नाम उन तीन देशों में शामिल किया था, जिनके साथ वह यूक्रेन संघर्ष को लेकर लगातार संपर्क में हैं। पुतिन ने कहा था कि भारत, चीन और ब्राजील यूक्रेन के मुद्दे को सुलझाने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। पुतिन ने कहा, “हम अपने मित्रों और साझेदारों का सम्मान करते हैं और इस संघर्ष के समाधान के लिए भारत, चीन और ब्राजील के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

पीएम मोदी की भूमिका
पुतिन का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में हुई यूक्रेन यात्रा के दो हफ्ते बाद आया है, जहां उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि भारत, यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को संभव बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन, जेलेंस्की और अमेरिका के साथ स्वतंत्र रूप से संवाद कर रहे हैं।

रूस के हमले जारी
इस बीच, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले जारी हैं। शनिवार को पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। डोनेट्स्क के गवर्नर वादिम फिलाशकिन ने बताया कि कोस्त्यंतिनिव्का शहर में तीन लोगों की मौत हुई और चार अन्य घायल हो गए। हमले में कई इमारतें और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

भारत और अन्य देशों की ओर से इस जंग के समाधान को लेकर क्या पहल की जाएगी, यह देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top