Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, रुद्रप्रयाग के सतेराखाल मंडल के दुर्गाधार में, आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, और कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, रुद्रप्रयाग के सतेराखाल मंडल के दुर्गाधार में, आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, और कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

देहरादून/रुद्रप्रयाग:-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को जनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत सतेराखाल मंडल के दुर्गाधार स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में भाजपा के सदस्यता अभियान तथा आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की रणनीति और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता अजेय कुमार ने भाजपा सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की अपील की। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी उपचुनाव की रणनीती तथा भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने का आव्हान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। और आज भाजपा के देशभर में 18 करोड़ से अधिक सदस्य है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है,और प्रधानमंत्री मोदी बाबा केदारनाथ के अनन्य भक्त भी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम में तेजी से विकास कार्य हुए है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बीते जुलाई माह में रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष सहायता राशि 9.08 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। जिससे 05 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि निश्चित ही आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से विजयी होगी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को समूह द्वारा तैयार किए गए बैग भेंट किया।

इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, विक्रम कंडारी, जिला महामंत्री भारत भूषण सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top