Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश को फिर खुला समर्थ पोर्टल, विभागीय मंत्री डॉ. रावत के निर्देश पर हुई कार्रवाई।

उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश को फिर खुला समर्थ पोर्टल, विभागीय मंत्री डॉ. रावत के निर्देश पर हुई कार्रवाई।

देहरादून:- प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालय परिसरों एवं सम्बद्ध निजी व सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिये एक और मौका मिलेगा। राज्य सरकार ने 11 से 14 सितम्बर तक एक बार फिर समर्थ पोर्टल को खोलने का निर्णय लिया है। अभी तक प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से कोई भी छात्र-छात्राएं वंचित न रह जाय, इसके लिये विभाग ने एक बार फिर से समर्थ पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। जिसके तहत प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं 13 सितम्बर तक राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे तथा 14 सितम्बर तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य के कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु 122458 छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं तथा 73637 ने प्रवेश ले लिया है। जिसमें स्नातक स्तर पर पंजीकरण कराने वाले छात्रों की कुल संख्या 94567 है तथा परास्नातक स्तर पर 27891 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जबकि स्नातक स्तर पर 60862 तथा परास्नातक स्तर पर 12775 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिये 21722, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय 27925 तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 11215 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इसी प्रकार परास्नातक स्तर पर कुमांऊं विश्वविद्यालय में 4695, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय 5389 तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 2691 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा सूबे के प्रत्येक छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षित बनाना है जिसके लिये सरकार हर संभव प्रयास में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top