Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, छात्र-छात्राओं ने दिया नेत्रदान का संदेश, नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित हुए कई कार्यक्रम।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, छात्र-छात्राओं ने दिया नेत्रदान का संदेश, नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित हुए कई कार्यक्रम।

देहरादून:- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओर से नेत्रदान पखवाड़े के अन्तर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया गया। 39 वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े (25 अगस्त 2024 से 8 सितम्बर 2024) के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता एवम् अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरण की अलख जगाई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में एसजीआरआर पटेल नगर, बोम्बे बाग, तालाब के छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर प्रतिभा के रंगों को उकेरा। उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले छात्र-छात्राओं को आई बैंक निदेशक एवम् नेत्र विभाग अध्यक्ष प्रो. डाॅ तरन्नुम शकील द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ डाॅ पुनीत ओहरी, उप प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़, डाॅ गौरव रतूड़ी चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् डाॅ अजय मैत्रेय, निदेशक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑडिटोरियम में नेत्रदाताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। नेत्र मरीजों की सेवा में उल्लेखनीय योगदान देेने वाले नर्सिंग स्टाफ को भी पुरस्कृत किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष व नेत्र बैंक की निदेशक प्रो. डाॅ तरन्नुम शकील ने जानकारी दी कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन के बीच नेत्रदान के संदेश को अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाना है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का नेत्रदान केन्द्र वर्ष 2012 से संचालित है और पुतली रोग से पीड़ित मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की कृपा से वर्तमान में नेत्रदान बैंक की भी स्थापना हो चुकी है। आमजन को नेत्रदान बैंक की सेवाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। प्रो. डाॅ तरन्नुम शकील ने बताया कि इन कार्यक्रमो के माध्यम से श्री महंत इन्दिरेश आई बैंक समाज मेे प्रचलित नेत्र दान से जुडी भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करता रहता है जिससे लोग अधिक से अधिक संख्या मे हमारे साथ जुडते रहे।

उन्होने बताया कि नेत्रदाता किसी भी उम्र, लिंग, धर्म व जाति का व्यक्ति हो सकता है। रक्तचाप और शुगर के मरीज भी नेत्रदाता बन सकते है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ निशीथ, डॉ भावना, डॉ किन्नआरी व्यास, डॉ राना उस्मानी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top