Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

लोकसभा चुनाव को लेकर कॉंग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कसरत तेज हो चुकी है स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक छह मार्च को दिल्ली में होगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर कॉंग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कसरत तेज हो चुकी है स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक छह मार्च को दिल्ली में होगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर कॉंग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर कसरत तेज कर दी है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक छह मार्च को दिल्ली में होगी। लोकसभा चुनाव में वरिष्ठ नेताओं की अनिच्छा के बावजूद कांग्रेस दिग्गजों पर ही दांव खेलने की तैयारी में है। भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला शुरू होने के बाद अब छह मार्च को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पांचों सीटों के लिए प्रत्याशियों का पैनल तय करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिया जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत तमाम वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रति अपनी अनिच्छा जता चुके हैं। इस बीच पार्टी में लोकसभा के प्रत्याशियों के चयन को लेकर कसरत शुरू हो चुकी है। शनिवार को दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक स्थगित हो गई जो अब छह मार्च को दिल्ली में होगी इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भगत चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शामिल होंगे। सभी मिलकर पांचों लोकसभा सीटों हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा व नैनीताल के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों का पैनल तय करेंगे। पैनल के ये नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए जाएंगे। इसके बाद पार्टी आलाकमान प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगा। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देने के लिए दिग्गजों को ही मैदान में उतारने की तैयारी की है। माना जा रहा है कि मार्च के दूसरे सप्ताह तक कांग्रेस सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top